Thane: कल्याण में सुभाष चंद्र बोस पुल पर मरम्मत, 10 जनवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन
Thane News: कल्याण के सुभाष चंद्र बोस पुल पर 10 जनवरी तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक में बदलाव किया गया है और कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
वालधुनी नदी पुल (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Dombivli News In Hindi: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सार्वजनिक निर्माण विभाग की तरफ से कल्याण पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले वालधुनी नदी पर बने सुभाष चंद्र बोस पुल पर डामरीकरण, बेयरिंग रिप्लेसमेंट तथा एक्सपेंशन जॉइंट का महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
मरम्मत कार्य 10 जनवरी तक चलेगा। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान पुल क्षेत्र में यातायात बाधित न हो और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे, इसके लिए प्रशासन ने विशेष यातायात नियंत्रण योजना लागू की है।
इस अवधि में कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा तथा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कल्याण पूर्व से पश्चिम की ओर स्व। आनंद दिघे ब्रिज होते हुए कल्याण पश्चिम जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सम्राट चौक (डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर चौक) से प्रतिबंधित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
मालशेज घाट मार्ग पर हादसा टला: कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे की सड़क धंसी, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
इसलिए सम्राट चौक से उल्हासनगर-शांतिनगर मार्ग का उपयोग करें। उल्हासनगर से कल्याण पश्चिम की ओर सम्राट चौक मार्ग से वालधुनी ब्रिज होकर कल्याण पश्चिम जाने वाले वाहनों का प्रवेश सम्राट चौक पर बंद रहेगा। सम्राट चौक से बाईं ओर मुड़कर स्व। आनंद दिघे ब्रिज की तरफ से गंतव्य स्थल पर जाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: नवी मुंबई मनपा चुनाव शांतिपूर्ण कराने प्रशासन अलर्ट, सख्त कार्रवाई के संकेत
10 जनवरी तक प्रतिबंध
कल्याण पश्चिम से पूर्व की और वालधुनी ब्रिज व सम्राट चौक मार्ग से उल्हासनगर अथवा कल्याण पूर्व जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश सुभाष चौक पर प्रतिबंधित रहेगा। सुभाष चौक से कनकिया रोड, प्रेम ऑटो मार्ग होते हुए शाहात ब्रिज मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। यह यातायात नियंत्रण आदेश 20 दिसंबर 2025 की रात 12:01 बजे से 10 जनवरी 2026 की रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। हालांकि यह आदेश पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेस तथा अन्य अत्यावश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगा।
