Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्रेंडली फाइट से माहौल टाइट! कल्याण-डोंबिवली में हिंसा के बाद बवाल, BJP का शिंदे सेना के खिलाफ मूक मोर्चा

Thane News: कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव में वार्ड 29 की फ्रेंडली फाइट हिंसक हो गई। भाजपा उम्मीदवार के पति पर जानलेवा हमला, पैसे बांटने के आरोप और मूक मोर्चे से चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 14, 2026 | 02:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Kalyan Dombivli Municipal Corporation Election: ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका का चुनाव शिवसेना-भाजपा मिल कर लड़ रही है। लेकिन डोंबिवली पूर्व के वार्ड नंबर 29 में आपसी तालमेल नहीं बैठने की वजह से दोनों पार्टियों के अधिकृत उम्मीदवार मैदान में हैं। युति की तरफ से वार्ड क्रमांक 29 में फ्रेंडली फाइट का नाम दिया गया है। लेकिन दोनों पार्टियों की तरफ के कार्यकर्ता आक्रामक रूखा अख्तियार किए हैं, जिसकी वजह से माहौल टाइट हो गया है।

भाजपा उम्मीदवार पर पहले मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया गया था। यह मामला गरम ही था कि इस बीच उम्मीदवार के पति पर जानलेवा हमला हो गया। जिससे क्षेत्र में तनाव का वातावरण है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदू परब के नेतृत्व में मूक मोर्चा निकाला गया।

भाजपा और शिंदे में झड़प

डोंबिवली के तुकारामनगर, सुनीलनगर इलाकों में दोनों दलों के बीच शुरू झगड़े का असर कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। कल्याण डोंबिवली मनपा के 29-ब से भाजपा की आर्या नाटेकर के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट की रंजना पाटिल मैदान में हैं। पिछले दिनों इस वार्ड में शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार नितिन पाटिल और रवि पाटिल ने आरोप लगाया था कि भाजपा उम्मीदवार के प्रचारकों ने वार्ड में प्रचार के पर्चे के साथ पैसे भी बांट रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हम भी बड़े चाचा के भतीजे…पुणे के चुनावी दंगल में अजित पवार ने भरी हुंकार, CM की आलोचना का दिया करारा जवाब

पुणे मनपा चुनाव: 163 सीटों के लिए 1163 उम्मीदवार, BJP के सामने अजित पवार, किसके पक्ष में जाएगा परिणाम?

मनपा चुनाव: वोटिंग से 24 घंटे पहले मनसे को बड़ा झटका! बॉम्बे हाई कोर्ट ने याचिका कर दी खारिज

मनपा चुनाव को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, हजारों पुलिसकर्मी तैनात, 805 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

इस मामले में पुलिस ने नोटों के पैकेट्स व कुछ अन्य चुनावी सामग्री को जब्त किया था। यह घटना अभी ताजा ही थी तभी सोमवार रात करीब 11.45 बजे सुनीलनगर भगतवाड़ी इलाके में कथित रूप से शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार नितिन पाटिल, रवि पाटिल और आठ अन्य लोगों ने भाजपा की महिला उम्मीदवार आर्या नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर (47) पर हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओमनाथ नाटेकर को एमआईडीसी स्थित एआईआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि शिवसेना उम्मीदवार ने हमले से इनकार किया है।

घायल ओमनाथ नाटेकर ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि सोमवार रात करीब 10.45 बजे, मैं, मेरी पत्नी आर्या, हेमंत म्हात्रे, चिन्मय वारंगे, प्रदीप सागवेकर, सचिन कोर्लेकर, अनूप शेलार सुनीलनगर भगतवाड़ी इलाके में प्रचार के लिए घूम रहे थे। प्रचार के बाद, मैं और हमारे कार्यकर्ता घर के लिए निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल! रिश्वत लेते विधायक के VIDEO से मचा हड़कंप, सतेज पाटिल ने सरकार को घेरा

मेरे वार्ड में क्यों कर रहे प्रचार?

रात करीब 11.45 बजे, नितिन पाटिल, अनंत ठाकुर, रवि पुनासकर, प्रसाद घाग, उनके बेटे और 50 से 60 कार्यकर्ता हमारे सामने आए, नितिन पाटिल ने मुझसे पूछा, तुम यहां क्यों आए हो ? मैं देखता हूं कि तुम्हारी पत्नी कैसे चुनी जाती है। तुम मेरे वार्ड में प्रचार क्यों कर रहे हो? आज मैं तुम्हें हमेशा के लिए खत्म कर दूंगा। नितिन पाटिल ने धारदार हथियार निकाला और गाली-गलौज करते हुए मेरे सिर पर मार दिया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मूक मोर्चा निकाला गया।

शिवसेना-भाजपा के बीच सीधी लड़ाई

29-अ से भाजपा की कविता म्हात्रे के खिलाफ शिंदे सेना की रुपाली म्हात्रे
29-ब से भाजपा की आर्या नाटेकर के खिलाफ शिंदे सेना की रंजना पाटील
29-क से भाजपा के मंदार टावरे के खिलाफ शिंदे सेना के नितीन पाटील
29-3 से भाजपा की अलका म्हात्रे के खिलाफ शिंदे सेना के रवी पाटील

Kalyan dombivli municipal corporation election ward 29 shiv sena bjp attack case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 02:47 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Shiv Sena
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.