ठाणे के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: मरीज के खाने में मिला कॉकरोच, वार्ड में मचा भारी हंगामा

Thane Hospital Cockroach News: ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मरीज के भोजन में कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। मनसे ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और FDA जांच की मांग उठाई है।
Cockroaches Found In Patient Food at Kalawa Hospital
मरीज के खाने में मिला कॉकरोचप्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Cockroaches Found In Patient Food At Kalwa Hospital: ठाणे मनपा द्वारा संचालित कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती एक मरीज के रात के भोजन में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी फैली है। मनसे ने मामले को गंभीर बताते हुए भोजन सप्लाई करने वाले ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मरीज को भोजन करते समय खाने में दिखा कॉकरोच

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात अस्पताल के वार्ड नंबर 6 में आंखों की सर्जरी के लिए भर्ती एक मरीज को भोजन दिया गया था। मरीज को भोजन करते समय खाने में कॉकरोच दिखाई दिया। आरोप है कि घटना सामने आने के बाद वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों में भी आक्रोश फैल गया।

मनसे ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के जनहित एवं विधि विभाग के शहर अध्यक्ष स्वप्नील महिंद्रकर ने आरोप लगाया कि कलवा अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इन शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

रोजाना 1000 लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

कलवा स्थित इस अस्पताल में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। मनसे का दावा है कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में भोजन में कॉकरोच मिलना मरीजों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।

Cockroaches Found In Patient Food at Kalawa Hospital
महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट से 2.07 करोड़ नाम बाहर, ऐसे करें चेक, लिस्ट में नाम न हो तो 30 सितंबर तक करें ये काम

मनसे की कड़ी कार्रवाई और FDA जांच की मांग

राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जा रही है, तो सरकारी अस्पताल में सामने आए इस मामले की भी जांच क्यों नहीं की जा रही है। संगठन ने अस्पताल की रसोई, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और खाद्य पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था की खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच करने की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com