-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shayna Nc Harnaaz Kaur Navbharat Healthcare Summit Mumbai
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी बदलाव, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना एनसी
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
Maharashtra Healthcare: नवभारत-नवराष्ट्र हेल्थकेयर समिट में शायना एनसी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जबकि हरनाज कौर ने हेल्थकेयर निवेश को मानवता का निवेश बताया।

प्रवक्ता शायना एनसी ,(सोर्स: नवभारत फोटो)
Maharashtra Healthcare Summit Shaina NC: बुधवार को मुंबई के पंचसितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित ‘नवभारत-नवराष्ट्र हेल्थकेयर समिट’ में विशेष अतिथि शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारे देश के हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य सेवाएं तीव्र गति से आम आदमी तक पहुंची हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार एवं महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है।
देश के करोड़ों आम लोगों को आयुष्मान भारत जैसी मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल रहा है, उसी के साथ महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में महात्मा ज्योतिबाफुले जन स्वास्थ्य योजना का लाभ भी राज्य की ग्रामीण व शहरी जनता को मिल रहा है।
शिवसेना की युवा नेता शायना एनसी ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में सरकार और निजी क्षेत्र दोनो का निवेश बढ़ा है। जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार एवं निजी क्षेत्र दोनों को मिलकर ही काम करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
नवभारत के पहल की सराहना
शायना एनसी ने नवभारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य का सबसे बड़ा हिंदी अखबार नवभारत जनहित में हेल्थकेयर सेक्टर को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की बेहद खुशी है कि हेल्थकेयर समिट में जुटे नवभारत के नवरत्न हमारे महाराष्ट्र से हैं।
यह भी पढ़ें: – माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
हेल्थकेयर में इन्वेस्ट मानवता में इन्वेस्ट – हरनाज कौर
फ़िल्म अभिनेत्री हरनाज कौर संधू ने नवभारत के हेल्थकेयर समिट एंड अवार्ड समारोह में कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महिलाओं की भी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हरनाज ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में काम करना बहुत मुश्किल है। इस क्षेत्र में लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
हमारे डॉक्टर्स,नर्स एवं स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी डॉक्टर हैं,इसलिए मुझे इस सेक्टर की कठिनाइयां अच्छी तरह पता है। हरनाज ने कहा कि हेल्थकेयर में इन्वेस्ट करना मानवता में निवेश करना है।
नवभारत नवराष्ट्र हेल्थकेयर समिट में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अस्पतालों एवं डॉक्टरों का सम्मान स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी एवं अभिनेत्री हरनाज कौर ने किया।
इस अवसर पर नवभारत ग्रुप के मुख्य परिचालन अधिकारी श्रीनिवास राव, नवभारत के स्थानीय संपादक ब्रजमोहन पांडेय, नवराष्ट्र के कार्यकारी संपादक संजय मलमे तथा मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र से आए हेल्थ सेक्टर क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत नवभारत के प्रेसिडेंट स्टीवन सिंह ने किया।
Shayna nc harnaaz kaur navbharat healthcare summit mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














