Ghodbunder Road पर 5 फुटओवर ब्रिज तैयार, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगी राहत
Ghodbunder Road FOB Thane: घोड़बंदर रोड पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे 5 फुटओवर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इनके शुरू होने से हादसों में कमी आने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
घोड़बंदर रोड फुट ओवर ब्रिज प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Ghodbunder Road Foot Over Bridges: ठाणे जिले के व्यस्त घोड़बंदर मार्ग पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के प्रयासों के बाद एमएमआरडीए द्वारा स्वीकृत 5 पैदल यात्री पुलों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भाईंदर और ठाणे को जोड़ने वाली घोड़बंदर रोड पर लगातार भारी यातायात का दबाव रहता है।
इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ मेट्रो परियोजनाओं का कार्य भी जारी है, जिससे आम नागरिकों के लिए सड़क पार करना बेहद जोखिम भरा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
ठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
10 करोड़ रुपये की निधि हुई थी स्वीकृत
पिछले कुछ समय में यहां कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक गई है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री प्रताप सरनाईक ने एमएमआरडीए से पैदल यात्री पुलों के निर्माण की मांग की थी। वर्ष 2023 में इस परियोजना के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई थी। पांचों पैदल यात्री पुल कासरवडवली, ओवला, भाईंदरपाड़ा, गायमुख में निर्माण कार्य किया जा रहा है और एक अतिरिक्त स्थान स्थानीय आवश्यकता के अनुसार निर्मित की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, सभी पुलों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इनके उद्घाटन की तारीख घोषित की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- Mumbai RTO Action: मुंबई RTO की बड़ी कार्रवाई, 16 महीनों में 5506 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
सड़क चौड़ीकरण की योजना भी प्रगति पर
इसके साथ ही ठाणे-घोड़बंदर मार्ग पर वर्सोवा से गायमुख के बीच लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण की योजना भी प्रगति पर है। इस सड़क को मीरा-भाईंदर मनपा को हस्तांतरित किया गया है। मनपा ने वन विभाग से आवश्यक अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी मंजूरी लंबित है। इसी बीच, प्रशासन ने अस्थायी रूप से सड़क के किनारों को साफ कर चौड़ीकरण का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। इन पैदल यात्री पुलों के शुरू होने के बाद घोडबंदर रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
