- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Fir Filed Against Nitesh Rane Controversial Statement
BJP विधायक नितेश राणे पर एफआईआर दर्ज, नफरती भाषण देने का आरोप
नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: आकाश मसने

नितेश राणे (सोर्स:एक्स@NiteshNRane)
ठाणे: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव चल रहा है। गणेश पंडालों में नेता दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा हैं। ऐसे एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक नितेश राणे ने भाषण दिया। भाषण के कुछ अंशाें को लेकर उन पर आरोप लगाया गया कि राणे ने अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया। एक शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाजपा विधायक नीतेश राणे पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
नवी मुंबई में एक गणपति कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:– शरद पवार ने CM शिंदे को लिखा पत्र, एमपीएससी अभ्यर्थियों की मांगे पूरी करने कहा
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
एनआरआई थाने में शिकायत दर्ज
अधिकारी ने कहा कि एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर राणे और नवी मुंबई में गणपति कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ रविवार को एनआरआई थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संकल्प घरात नामक संगठन ने बिना जरूरी अनुमति के उलवे में सात दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया था और राणे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।
11 सितंबर को दिया था भाषण
शिकायतकर्ता के अनुसार 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने अपने भाषण में कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और लोगों को भड़काया। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 302 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर बोलना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:– शिवसेना विधायक गायकवाड़ के बिगड़े बाेल, कहा- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा
पहले भी दे चुके हैं भड़काऊ बयान
बता दें कि नितेश राणे आए दिन अपने भाषणों और टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। इसके पहले नितेश राणे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन-चुन कर मारेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि रामगिरी महाराज पर नासिक जिले में 14 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम के बारे में अपमाजनक टिप्पणी करने का आरोप हैं।
Fir filed against nitesh rane controversial statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दफ्तर में दीन की दावत या साजिश? अदालत ने की जमानत याचिका खारिज, नासिक कोर्ट ने कहा निदा खान की कस्टडी है जरूरी
May 02, 2026 | 07:24 PMभोपाल में दो तरह की मार्केट व्यवस्था पर बवाल, पुलिस आयुक्त से मिले सांसद आलोक शर्मा; जानें क्या है पूरा मामला
May 02, 2026 | 07:20 PMरिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
May 02, 2026 | 07:18 PMCitizenship Rules 2026: केंद्र सरकार ने बदले नागरिकता नियम, नाबालिगों और OCI कार्डधारकों पर बड़ा असर
May 02, 2026 | 07:13 PMPati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
May 02, 2026 | 07:11 PMKerala Viral Video: मंदिर उत्सव में भड़का हाथी, कार उठाकर फेंकी, 2 जगहों पर मौत से दहशत
May 02, 2026 | 06:57 PMViral Society Video: बैरियर तोड़कर निकला कार चालक, फिर सिक्योरिटी गार्ड को दिया धक्का
May 02, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














