- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Electric Pole Ambernath Became The Cause Of Accident In Ambernath Till Now So Many Rickshaw Drivers Have Died
अंबरनाथ में बिजली के पोल बने दुर्घटना का सबब, अब तक इतने रिक्शा चालकों की हो चुकी है मौत
- Written By: कमर.काजी

File Photo
अंबरनाथ: शहर के मध्य से गुजरने वाला स्थानीय केबी रोड (KB Road) चौड़ा और सीसी से बहुत अच्छा बन चुका है। इसे बने लगभग चार साल हुए हैं, लेकिन शास्त्री स्कूल (Shastri School) से डीएमसी-एसीपी ऑफिस के बीच की सड़क पर बिजली के 12 पोल (Electric Pole) अभी भी सड़क पर हैं, जिन्हें सड़क बनने के बाद भी आज तक हटाया नहीं गया है। बिजली के यह पोल वाहन चालकों की मौत का सबब बने हुए हैं। विगत चार साल में कई वाहन इन पोलो से टकरा चुके हैं, वहीं इन खंबों से अब तक पांच रिक्शा चालकों की मौत (Death)हो चुकी हैं।
रिक्शा चालकों की एक के बाद एक हो रही मौत से नाराज रिक्शा चालकों के बीच कार्यरत स्व. जोशी काका-रामदास पाटिल रिक्शा चालक मालिक संघटना के अध्यक्ष मिलिंद पाटिल, सचिव कुमार मुदलियार, निवृत्त कुचिक आदि ने नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर ऊक्त पोल सड़क से नहीं हटाए गए तो हजारों रिक्शा चालक बिजली के ऊक्त जानलेवा पोल के पास रास्ता रोको आंदोलन पर मजबूर होंगे और किसी अनहोनी की जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन होगी।
रात के समय अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं
गौरतलब है कि ऊक्त सड़क राज्य महामार्ग 76 का हिस्सा है। सड़क चौड़ी करने की योजना में कई दुकानदार प्रभावित हुए हैं और कई बिजली के पोल शिफ्ट किए गए हैं पर आज भी वह 12 पोल यथावत हैं। सड़क अच्छी होने के कारण वाहन तेज चलते है और रात के समय इन से टकराते रहते है।
सम्बंधित ख़बरें
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
UPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
[blockquote content=”पांच रिक्शा ड्राइवरों की मौत बर्दाश्त से बाहर है, जिनके परिवार का कमाने वाला जाता है उसके निधन से उनके परिवार वालों का गुजर बसर कैसे होता होगा यह अधिकाकारी वर्ग नहीं जानता। विगत दो साल से नगरपालिका प्रशासन से पत्र व्यवहार कर रहा हूं, लेकिन वह इन्हें हटाने के प्रति गंभीर नहीं दिखाई देता। इसलिए अब स्थानीय पत्रकारों के माध्यम से प्रशासन से आग्रह कर रहा हूं कि ऊक्त पोल तत्काल प्रभाव से हटने चाहिए अगर रविवार तक यह पोल नहीं हटे तो हम रास्ता रोको आंदोलन करने का निर्णय लेंगे। ” pic=”” name=”-मिलिंद रामदास पाटिल, अध्यक्ष, रिक्शा चालक-मालिक संघटना, अंबरनाथ “]
[blockquote content=”रिक्शा चालकों की मांग जायज है। बिजली के पोल हटने चाहिए। इस काम को प्राथमिकता के आधार करना होगा क्योंकि यह वाहन चालकों की जिंदगी का सवाल है। वैसे मैंने खुद जाकर वास्तविकता का पता लगाया हैं। ” pic=”” name=”-खानजी धल, अध्यक्ष, अंबरनाथ व्यापारी संघ “]
Electric pole ambernath became the cause of accident in ambernath till now so many rickshaw drivers have died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 12:04 PMSummer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM










