कल्याण में Eknath Shinde का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण विरोध को बताया महिलाओं के खिलाफ
कल्याण में एमसीएचआई प्रॉपर्टी प्रदर्शनी के दौरान Deputy CM Eknath Shinde ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही मेट्रो-5, रिंग रोड और ट्रैफिक सुधार परियोजनाओं को लेकर बड़े ऐलान किए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Eknath Shinde Statement in Kalyan MCHI Expo: कल्याण में आयोजित एमसीएचआई प्रॉपर्टी प्रदर्शनी के मंच से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।
उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के विरोध को महिलाओं के अधिकारों और उनके विकास के खिलाफ बताया। इस अवसर पर महापौर हर्षाली चौधरी, केडीएमसी आयुक्त अभिनव गोयल, शिवसेना शहर प्रमुख रवी पाटिल, एमसीएचआई के सचिव साकेत तिवारी, उद्योगपति जयेश तिवारी सहित कई प्रमुख अधिकारी और बिल्डर उपस्थित रहे।
बदलेगी यातायात व्यवस्था
शिंदे ने कहा कि जिस प्रकार ‘लाडकी बहिण योजना‘ का विरोध करने वालों को जनता ने जवाब दिया, उसी तरह महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को देश की करोड़ों महिलाएं सबक सिखाएंगी। उन्होंने दावा किया कि देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
साइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
Eknath Shinde ने कही बड़ी बात
इस अवसर पर शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि मेट्रो, रिंग रोड, डबल डेकर सड़कें और नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से मेट्रो-5, रिंग रोड और अन्य प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
शीलफाटा मार्ग का तीन लेन विस्तार, रांजणोली रोड का चौड़ीकरण और ठाणे-पडघा आठ लेन परियोजना से पूरे एमएमआर क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। शिंदे ने यह भी कहा कि ट्रैफिक को शहर से बाहर डाइवर्ट करने के लिए रिंग रोड परियोजना में भूमि अधिग्रहण तेज किया जा रहा है। जेएनपीटी-वडोदरा हाईवे को कल्याण से जोड़ने की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है।
ये भी पढ़ें :- Pune Airport Incident: अंडरकारेज फेल होने से रनवे पर फंसा लड़ाकू विमान, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
मेट्रो-5 का टेंडर जल्द किया जाएगा जारी
विकासकों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, लेकिन आम नागरिकों के लिए आवास की कीमतें नियंत्रित रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मेट्रो-5 का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। पानी की समस्या पर उन्होंने कहा कि नए कालू बांध का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिससे भविष्य की जरूरतें पूरी होंगी। साथ ही कल्याण स्टेशन सैटिस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
