Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम

Memory Power Training Thane: ठाणे में डॉ. राजेश शिरोडकर का 4 दिवसीय 'मेंटल जिम' प्रोग्राम। याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकें सीखें। छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन अवसर।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 11, 2026 | 10:54 PM

Dr Rajesh Shirodkar (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dr Rajesh Shirodkar Mental Gym: जिस प्रकार शारीरिक व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य बनाया जा सकता है,उसी प्रकार “मेंटल जिम” से अपने मस्तिष्क की मांसपेशियों को प्रशिक्षित कर एकाग्रता एवं स्मरणशक्ति बढ़ाई जा सकती है। यह कहना है, डॉ राजेश शिरोडकर का। जिन्होंने ‘मेंटल जिम’ के माध्यम से वैश्विक स्तर पर हजारों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। डॉ शिरोडकर का दावा है कि ‘मेंटल जिम’ के माध्यम से अपने दिमाग को सुपर पावरफुल बनाया जा सकता है! उन्होंने कहा कि छात्र घंटों पढ़ाई करने के बाद भी परीक्षा में सब भूल जाता है? परीक्षा हॉल में बैठते ही दिमाग बिल्कुल खाली हो जाता है।

ध्यान लगाने की कोशिश में बहुत समय बर्बाद हो जाता है, लेकिन मन बार-बार भटक जाता है? अगर ऐसा है,तो वह समस्या बुद्धि की नहीं, बल्कि सीखने के सही तरीके की भी है। टॉपर्स और मेमोरी विशेषज्ञों द्वारा उपयोग की जाने वाली अद्भुत स्मरण तकनीकें सभी सीख सकते हैं। डॉ शिरोडकर ने स्मरण शक्ति, एकाग्रता और परीक्षा तैयारी के लिए अब तक 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों, डॉक्टरों एवं कॉरपोरेट संस्थाओं को प्रशिक्षण दिया है। स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता में विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ शिरोडकर को Common Wealth Research Foundation द्वारा ‘स्मरण शक्ति के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक’ के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ठाणे में 16 से 19 मई तक प्रशिक्षण प्रोग्राम

बताया गया कि एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक अभ्यास, स्मार्ट अध्ययन पद्धतियाँ, जीवन प्रबंधन कौशल, ध्यान बढ़ाने और भटकाव दूर करने की तकनीकें, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास पर डॉ शिरोडकर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 19 मई तक सबेरे 9 बजे से 5 बजे तक ठाणे स्टेशन के नजदीक गांवदेवी बस डिपो के पास डब्ल्यू. 203, राजहंस एनेक्स में होगा। इस प्रोग्राम में 10 वर्ष की आयु से अधिक लोग भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए 7744975567 संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?

पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र

मुंबई में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद

कार्यक्रम का विवरण

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 16 से 19 मई तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

  • स्थान: डब्ल्यू. 203, राजहंस एनेक्स, गांवदेवी बस डिपो के पास, ठाणे स्टेशन के नजदीक।
  • पात्रता: 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस प्रोग्राम में भाग ले सकता है।
  • संपर्क: पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए 7744975567 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dr rajesh shirodkar mental gym thane memory concentration training program

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 10:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.