-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dont Buy Flat In Illegal Building In Bhiwandi Assistant Commissioner Appeals To Residents By Putting Up Banners
भिवंडी में अवैध इमारत में न खरीदें फ्लैट, सहायक आयुक्त ने बैनर लगाकर क्षेत्रवासियों से की ये अपील
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: अवैध इमारत (Illegal Building) को लेकर भिवंडी महानगरपालिका प्रशासन (Bhiwandi Municipal Administration) बेहद सख्त हो गया है। महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल (Bhiwandi Municipal Commissioner Vijay Kumar Mhasal) और अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने सभी प्रभाग अधिकारियों को अवैध इमारतों की सूची तैयार कर इमारतों के बैनर-पोस्टर लगाकर नागरिकों को फ्लैट और दुकानें न खरीदने के लिए जन जागृति करने के लिए निर्देश जारी किया है।
इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक-4 अंर्तगत दरगाह दीवान शाह रोड़, नवीन कणेरी, कोतवाल शाह दर्गा मजार के पीछे मकान नंबर 434 को तोड़ कर बनाई गई तल अधिक सात मंजिला अवैध इमारत में फ्लैट की खरीददारी न करने के लिए उपायुक्त (अतिक्रमण) दीपक पुजारी के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को अवैध घोषित बिल्डिंग में फ्लैट नहीं लेने की खातिर सचेत किया हैं।
इमारत को तोड़ने के लिए नोटिस जारी
महानगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभाग-4 के अंतर्गत निवासी मसुद अब्दुल अजिज फक्कीह और अतहत रिजवान शेख मिलकर मकान नंबर 434 तोड़ कर उक्त जगह पर महानगरपालिका की बगैर मंजूरी अवैध रूप से तल अधिक सात मंजिला की आरसीसी इमारत का निर्माण किया। उक्त इमारत को सहायक आयुक्त जाधव ने अवैध घोषित कर जमीन मालिक और बिल्डर के विरूद्ध भोईरवाडा पुलिस स्टेशन में एमआरटीपी के तहत शिकायत भी दर्ज कराई और अवैध इमारत तोड़ने की कार्रवाई के लिए नोटिस दिया, किन्तु जमीन मालिक और बिल्डर द्वारा भिवंडी न्यायालय से स्टे लेने की वजह से तोड़ा नहीं जा सका है।
सम्बंधित ख़बरें
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
कल्याण-डोंबिवली में 14 की जगह 21 मंजिला इमारत! अवैध निर्माण पर KDMC की कार्रवाई शुरू
पुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
बगीचे की जमीन पर बन रहे अवैध मकान पर चला निगम का बुलडोजर, 2000 वर्गफीट निर्माण ध्वस्त
अवैध निर्माण में लिप्त बिल्डरों में हड़कंप मचा
कमिश्नर के आदेश पर महानगरपालिका वकीलों का पैनल न्यायालय में अवैध इमारत का स्थगित आदेश रद्द करने के लिए कोर्ट में अपील की है। सहायक आयुक्त बालाराम जाधव की मानें तो न्यायालय द्वारा दिया गया स्टे आदेश रद्द होने के पश्चात अवैध इमारत को पूर्ण रूप से तोड़कर गिरा दिया जाएगा। महानगरपालिका प्रशासन की सख्ती से अवैध निर्माण में लिप्त बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।
Dont buy flat in illegal building in bhiwandi assistant commissioner appeals to residents by putting up banners
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














