Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोंबिवली के मोठागांव से दिसंबर में शुरू होगी रो-रो सेवा, एमएमआर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Maharashtra Maritime Board: डोंबिवली के मोठागांव से दिसंबर में रो-रो और वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होगी। इससे ठाणे, नवी मुंबई और वसई-विरार की यात्रा आसान होगी तथा ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 08:44 AM

ठाणे वॉटर मेट्रो, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Maritime Board Dombivli Ro-Ro Service: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने एवं पर्यावरण पूरक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत डोंबिवली के मोठागांव से रो-रो सेवा इस साल दिसंबर माह से शुरू हो सकती है।

डोंबिवली से जल परिवहन सेवा शुरू करने को लेकर पिछले 6 साल से लगातार कोशिश की जा रही है। मोठागांव जेट्टी से रो-रो फेरी, वॉटर टैक्सी एवं वॉटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। उल्हास नदी के जरिये इस जल परिवहन को शुरू करने के लिए सरकारी स्तर पर महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड से लगातार पहल की जा रही थी। यह सेवा अब जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। मोठागांव रो-रो जेट्टी तक पहुंचने के लिए एक कच्ची सड़क थी।

कांक्रीटीकरण के बाद खोला सड़क

इस सड़क को कांक्रीटीकरण के बाद यात्रियों के लिए खोल दिया गया है, जिसका उद्घाटन पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र बव्हाण ने किया। सड़क का उद्घाटन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि कल्याण डोंबिवली शहर के इलाके में एमएमआरडीए, एमएसआरडीसी और दूसरे विभाग की तरफ से अलग-अलग सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा है, इन परियोजनाओं के पीछे सरकार का मुख्य मकसद लोगों को बेहतर मार्ग उपलब्ध करा कर तेज गति से यात्रा करने में मदद करना और ईंधन बचाना है। साथ ही यात्रियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद

छत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: MPID कानून में क्रिप्टो संपत्ति शामिल, जब्त कर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद

जाम से लोगों को मिलेगी राहत

अब डोंबिवली में इन सड़कों और पुलों के अलावा, डोंबिवली पश्चिम में मोठागांव इलाके से जल परिवहन शुरू की जाएगी। इससे सीधे ठाणे, भाईंदर, वसई विरार, नवी मुंबई तक पहुंचा जा सकेगा। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के जरिए मोठागांव गणेशघाट पर एक रो-रो सेवा, वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। यहां से यह सेवा ठाणे, मीरा भाईंदर और वसई विरार के साथ-साथ मोठागांव, ठाणे, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मिलेगी। इससे शीलफाटा, काटई बदलापुर रोड, डोंबिवली से ठाणे रूट पर गाड़ियों का लोड कम करने में मदद मिलेगी। और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

कल्याण-डोंबिवली मनपा नगरसेवक दीपेश म्हात्रे ने बाताया की डोंबिवली के मोठागांव में रो-रो वॉटर ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में वॉटर ट्रांसपोर्ट को अधिक बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षित, तेज और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का यह बेहतर विकल्प जल्द ही नागरिकों की सेवा में उपलब्ध होगा।

Dombivli ro ro water transport to start by december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 08:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra Maritime Board
  • Maharashtra News
  • MMRDA
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.