डोंबिवली में 10 लाख के नक्सली को पनाह देने का मामला, ATS के बाद पुलिस ने तबेला मालिक से 5 घंटे की पूछताछ

Dombivli Naxalite Case: डोंबिवली में पकड़े गए 10 लाख के इनामी नक्सली संजय यादव मामले में रामनगर पुलिस ने तबेला मालिक और कैंटीन चालक से 5 घंटे गहन पूछताछ की। एटीएस की जांच भी जारी।
Case of providing shelter to a Naxalite (carrying a bounty of ₹10 lakh) in Dombivli
डोंबिवली नक्सली, संजय यादवसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 10 लाख के इनामी नक्सली को डोंबिवली में मिली थी पनाह, पुलिस जांच तेज।

  • तबेला मालिक और कैंटीन चालक से 4-5 घंटे पूछताछ।

  • नक्सली को नौकरी दिलाने वाला कपिल देव ATS की हिरासत में।

Maharashtra ATS: दस लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय यादव उर्फ बुधाराम को डोंबिवली में आश्रय मिलने के मामले में जांच तेज हो गई है। ठाणे एटीएस की कार्रवाई के बाद अब रामनगर पुलिस ने भी इस प्रकरण की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

नक्सली को तबेले में काम पर रखने वाले मालिक अरविंद शेलार और कैंटीन चालक राजेश सिंह से करीब 4 से 5 घंटे तक गहन पूछताछ की गई। डोंबिवली जैसे शांत शहर में एक इनामी नक्सली को किसने पनाह दी, उसे काम किसके माध्यम से मिला और उसकी पहचान छिपाने में किसकी भूमिका रही, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

Case of providing shelter to a Naxalite (carrying a bounty of ₹10 lakh) in Dombivli
नागपुर में 2053 तक नहीं होगी पानी की किल्लत: कन्हान-कोलार नदियों पर बनेगा 438 मीटर लंबा बैराज

12 से 15 हजार रुपये वेतन पर करता था काम

जांच में सामने आया है कि ठेकेदार और कैंटीन चालक के माध्यम से संजय यादव को तबेले में काम मिला था। वह वहां हर महीने 12 से 15 हजार रुपये वेतन पर काम कर रहा था। ठाणे पुलिस ने तबेला मालिक और कैंटीन

चालक से संजय की पहचान, उसके दस्तावेजों, नौकरी पर रखने की प्रक्रिया, रहने के ठिकाने और संपर्कों को लेकर सवाल किए। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पहचान छिपाकर ठाकुर्ली में रहने के दौरान उसने किसी अन्य गतिविधि को अंजाम तो नहीं दिया।

Case of providing shelter to a Naxalite (carrying a bounty of ₹10 lakh) in Dombivli
गोकुल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 25 निर्वाचित निदेशकों के साथ 4 मनोनीत सदस्य भी करेंगे मतदान

जानकारी थी या अनजान थे, इस पर जांच जारी

रामनगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. अमरनाथ वाघमोडे ने बताया कि पकड़े गए नक्सली के संपर्कों और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। तबेला मालिक, कैंटीन चालक और ठेकेदार की भूमिका भी जांच के दायरे में है। उन्होंने जानबूझकर उसे आश्रय दिया था या वे उसकी वास्तविक पहचान से अनजान थे, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।