गोकुल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 25 निर्वाचित निदेशकों के साथ 4 मनोनीत सदस्य भी करेंगे मतदान

Bombay High Court: कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव 10 नवंबर को होगा। हाईकोर्ट के अनुसार मनोनीत 4 सदस्यों के वोट अलग रखे जाएंगे और अंतिम नतीजा फैसले के अधीन रहेगा।
The votes of the 4 nominated members will be separate
गोकुल दूध संघ चुनाव, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोकुल दुग्ध संघ अध्यक्ष पद का चुनाव आज, 25 निदेशक करेंगे मतदान।

  • सरकार के 4 मनोनीत निदेशकों के वोट अलग रखे जाएंगे।

  • हाईकोर्ट ने चुनाव की वीडियोग्राफी के आदेश दिए, अगली सुनवाई 25 नवंबर को।

  • कोल्हापुर, नवभारत न्यूज नेटवर्क। बहुचर्चित गोकुल दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव

Gokul Milk Union Election: बहुचर्चित गोकुल दुग्ध सहकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार, 10 नवंबर को होगा। इसमें निर्वाचित 25 निदेशकों के साथ सरकार द्वारा मनोनीत चार निदेशक भी मतदान करेंगे, लेकिन उनके मत अलग रखे जाएंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया और उसका परिणाम अंतिम फैसले के अधीन रहेगा। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

कोर्ट ने अध्यादेश पर रोक लगाने से किया इनकार

अदालत ने सरकार के अध्यादेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने कोऑपरेटिव एक्ट में संशोधन कर 500 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली फेडरल सोसायटियों की कमेटी में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों को शामिल करने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया था कि कोरम पूरा न होने और वैधानिक पेच के कारण सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा

कोऑपरेटिव एक्ट में अमेंडमेंट को चुनौती

गोकुल के निदेशक मंडल में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार देने के अध्यादेश को राजर्षि शाहू शेतकरी समविचारी आघाड़ी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। याचिका में राज्यपाल की मंजूरी से जारी अध्यादेश को रद्द करने की मांग की गई थी।

वहीं, महायुति की ओर से भी याचिका दायर की गई थी। इसमें समविचारी आघाड़ी पर नोटिस भेजने के संबंध में अदालत को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अध्यादेश को वैध बताते हुए याचिका खारिज करने की मांग की।

The votes of the 4 nominated members will be separate
25% अतिरिक्त मुआवजे की उम्मीद, नासिक रिंग रोड प्रभावित किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल

CM बोले- कब्जे का इरादा नहीं

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले स्पष्ट किया था कि सरकार का गोकुल दुग्ध संघ पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। उनके अनुसार, अध्यक्ष पद के चुनाव के समय एक पक्ष के निदेशकों के अनुपस्थित रहने से कोरम पूरा नहीं हो सका था और वैधानिक पेच पैदा हो गया था।

इसी स्थिति को सुलझाने के लिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से रास्ता निकाल लेते हैं, तो सरकार को निदेशकों की नियुक्ति करने की आवश्यकता नहीं होगी।

The votes of the 4 nominated members will be separate
अमरावती में 20 साल का संघर्ष खत्म, नाथ संप्रदाय के 54 घुमंतू परिवारों को मिले पक्के मकान

चार मनोनीत सदस्यों के नाम घोषित

राज्य सरकार ने गोकुल में मनोनीत चार सदस्यों के नाम घोषित कर शासनादेश जारी कर दिया है। नियुक्त सदस्यों में शिवाजी दिनकर आडनाईक (कोल्हापुर), डॉ। प्रवीण चंद्र रंगनाथ हेंद्रे (कोल्हापुर), एड. प्रशांत भगवान पाटोले (सांगली) और कृष्णात ज्ञानदेव पाटिल (कोल्हापुर) शामिल हैं। सहकारिता अधिनियम के तहत इन सदस्यों को बैठक में वोट देने का अधिकार होगा। गोकुल के 25 चुने गए निदेशकों में 13 कांग्रेस समविचारी गठबंधन और 12 महायुति के हैं।