Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव से पहले MNS को झटका, डोंबिवली की पूर्व नगरसेविका भाजपा में शामिल

Kalyan News: मनपा चुनाव से पहले डोंबिवली में मनसे को बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगरसेविका मंदा पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली, जिससे क्षेत्र की सियासत गरमा गई है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 22, 2025 | 02:34 PM

मंदाताई पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Kalyan Dombivli News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही कल्याण-डोंबिवली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 15 तारीख को होने वाले मतदान से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को डोंबिवली में बड़ा झटका लगा है।

पार्टी की पूर्व नगरसेविका मंदा पाटिल ने मनसे से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मंदा पाटिल का भाजपा में प्रवेश प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में हुआ।

उनके इस कदम को चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि डोंबिवली में उनकी स्थानीय पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व पदाधिकारियों को लगातार नजरअंदाज किया

उल्लेखनीय है कि पार्टी छोड़ने से महज दो दिन पहले ही मंदा पाटिल ने मनसे संगठन में हाल ही में की गई नियुक्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया था कि पार्टी में वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

पाटिल ने यह भी कहा था कि संगठनात्मक फैसलों में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी से असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार, पार्टी के भीतर संवाद की कमी और कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व न दिए जाने से कई नेता असहज महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra: पनवेल वोटर लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक पिता के नाम पर 268 वोटर

मंदा पाटिल के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि चुनाव से पहले मनसे के अन्य असंतुष्ट नेता और कार्यकर्ता भी दल बदल सकते हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम का असर सिर्फ डोंबिवली ही नहीं, बल्कि पूरे कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में मनसे की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Dombivli mns setback manda patil joins bjp before civic polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 02:34 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

200 साल पुराने कुएं में लौटी जान, भांप इंजनों का साक्षी, नागपुर मोतीबाग में बहने लगा साफ पानी

2

Nagpur Election: वाड़ी नप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, नरेश चरडे ने 10,659 वोटों से मारी बाजी

3

Maharashtra: पनवेल वोटर लिस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक पिता के नाम पर 268 वोटर

4

अब सरकारी दस्तावेजों पर QR कोड, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, पारदर्शी प्रशासन की ओर एक बड़ा कदम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.