डोंबिवली में दो बड़ी धोखाधड़ी के मामले दर्ज, दुकान सौदे और मेडिकल साझेदारी में लाखों की ठगी
Dombivli में आर्थिक धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए। दुकान सौदे में 6 लाख और मेडिकल साझेदारी के नाम पर 63 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच शुरू है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dombivli Fraud Cases: शहर में आर्थिक धोखाधड़ी के दो मामलों ने लोगों का ध्यान खींचा है। एक मामले में दुकान बेचने का करार कर पैसे लेने के बाद भी कब्जा नहीं देने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में मेडिकल व्यवसाय में साझेदारी का लालच देकर लाखों रुपये ठगने की शिकायत की गई है।
इन दोनों मामलों में मानपाड़ा और डोंबिवली पुलिस थानों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डोंबिवली पश्चिम निवासी होटल व कैंटीन व्यवसायी प्रशांत जनार्दन पाटिल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि विशाल गणपत भोईर ने डोंबिवली पूर्व के मानगांव स्थित इम्पेरियल आर्केड बिल्डिंग के पहले महले पर स्थित दुकान नंबर 103 बेचने का करार किया था। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2023 में नोटरी विक्री करार कर शिकायतकर्ता से 6 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आज तक दुकान का कब्जा नहीं दिया।
ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल तनाव का असर मुंबई APMC पर, सूखे मेवों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत
सम्बंधित ख़बरें
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
ठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा
आरोपी ने बीच में ही समझौता किया रद्द
- इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं डोंबिवली पुलिस थाने में दर्ज दूसरे मामले में आशीष हसमुख मारू, निवासी मुलुंड पश्चिम, ने अनिल मिरगल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
- शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने डोंबिवली पूर्व स्थित नोबल हेल्थ केयर अस्पताल के मुनाफे का लालच देकर उन्हें साझेदारी के लिए तैयार किया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब और अन्य सेवाओं के नाम पर शिकायतकर्ता से 63.20 लाख रुपये डिपॉजिट के रूप में निवेश करवाया गया।
- बाद में आरोपी ने साझेदारी बीच में ही छोड़ दी और कथित तौर पर दबाव बनाकर 1 करोड़ रुपये के 6 चेक ले लिए। इनमें से एक चेक बैंक डाल कर 10 लाख रुपये निकालने का आरोप है, जबकि बाकी चेक पर शिकायतकर्ता ने स्टॉप पेमेंट करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच संबंधित पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।
