डोंबिवली में छठ महापर्व की धूम! पांच नदियों के जल से बना कृत्रिम तालाब, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

Dombivli Chhath Puja: डोंबिवली में उत्तर भारतीय मोर्चा सेवा संस्था ने छठ पूजा का आयोजन किया। पांच पवित्र नदियों के जल से बने कृत्रिम तालाब में हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना और पूजा-अर्चना की।
Dombivli Chhath Puja Artificial Pond Five Sacred Rivers
डोंबिवली में छठ पूजा(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पांच पवित्र नदियों के जल से तैयार हुआ कृत्रिम तालाब

  • श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा की

  • बड़ी संख्या में उपस्थित व्रतियों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए

Dombivli Chhath Puja Artificial Pond Five Sacred Rivers: शहर में रविवार को छठ महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री पिंपलेश्वर महादेव मंदिर के पास ‘उत्तर भारतीय मोर्चा सेवा संस्था’ की ओर से सौरभ तिवारी के नेतृत्व में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

कृत्रिम तालाब में श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक अनुष्ठान

डोंबिवली शहर में इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पांच पवित्र नदियों के जल से तैयार किया गया कृत्रिम तालाब रहा। छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने इसी तालाब में उतरकर पारंपरिक विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। कृत्रिम तालाब की व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को छठ पूजा के पारंपरिक स्वरूप का अनुभव कराया। बड़ी संख्या में व्रती और उनके परिजन पूजा में शामिल हुए।

Dombivli Chhath Puja Artificial Pond Five Sacred Rivers
कल्याण APMC की 50 गुंठा जमीन व्यापारियों के संगठन को कैसे मिली? विधायक किसन कथोरे ने उठाए सवाल

मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़ी भीड़

आयोजन के दौरान देवी विंध्यवासिनी की पवित्र ज्योति और प्रतिमा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह देवी को फूल अर्पित किए गए और विधिवत पूजा के साथ सहस्रनाम का पाठ किया गया। वहीं, शाम को आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों में शामिल होकर भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजक संस्था की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान किसी को परेशानी न हो। आयोजन में स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया।

Dombivli Chhath Puja Artificial Pond Five Sacred Rivers
कैसे एक व्यक्ति ने रोक रखी है,मुंबई मेट्रो की रफ़्तार? मात्र 185 मीटर के काम के लिए 8 साल की जद्दोजहद

कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत

छठ महापर्व के इस धार्मिक आयोजन का संचालन सौरभ तिवारी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में शिवमंगल सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, गुड्डू सिंह, योगेंद्र यादव, रामाश्रय प्रजापति, रोशन सिंह, घनश्याम यादव, पंकज सिंह, मंगेश गुप्ता, भानु सिंह, संजीव गुप्ता, सोनू सिंह, कुंदन तिवारी और रजत शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब और भाजपा पदाधिकारी रवि सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच छठ महापर्व का यह आयोजन भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।