Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dombivali की 65 अवैध इमारतों पर राहत की पहल, डॉ. श्रीकांत शिंदे ने ली उच्चस्तरीय बैठक

Dombivali की 65 अवैध घोषित इमारतों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत देने के लिए डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें पंजीकरण और बिल्डरों पर कार्रवाई पर चर्चा हुई।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 26, 2025 | 08:58 AM

डॉ. श्रीकांत शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: जिले के कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र अंतर्गत डोंबिवली की अवैध घोषित 65 इमारतों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत मिल सकती है। मनपा चुनाव के पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र शिवसेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की पहल पर मंगलवार को मंत्रालय में नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

जिसमें इमारतों में रहने वालों को राहत देने बावत चर्चा की गयी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री असीम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ श्रीकांत शिंदे ने अदालत के आदेश बाद उत्पन्न परिस्थिति की विस्तृत जानकारी साझा करते हुये तत्काल राहत उपायों पर चर्चा की।

इस बैठक में विधायक राजेश मोरे, ठाणे जिलाधिकारी डॉ। श्रीकृष्ण पांचाल, महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल, शिवसेना के विश्वनाथ राणे, नितिन पाटिल, रवि पाटिल सहित अन्य उपस्थित थे।

बिल्डरों ने रहिवासियों के साथ की धोखाधड़ी

बैठक में बताया गया कि इन इमारतों के रहिवासियों के साथ बिल्डरों ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की है, जिसके चलते अदालत ने इमारतें खाली कराने के आदेश जारी किए हैं।

अदालत के निर्णय की वजह से हजारों परिवारों पर घर छिनने का खतरा मंडरा रहा है। रहिवासियों की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ शिंदे ने जोर देकर कहा कि निर्दोष लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उन्हें उनके हक का घर दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

बिल्डरों पर कार्रवाई होगी

डॉ शिदें ने बताया कि 65 इमारतों में से अधिकांश का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू किया जा सकता है, जिसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए है। साथ ही, बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया को भी तेज करने का निर्णय लिया गया है।

राज्य का नगर विकास विभाग, ठाणे जिला प्रशासन और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका मिलकर एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिसे आगामी मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे रहिवासियों को कानूनी सुरक्षा और स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़ें :- BSNL की तीन प्राइम प्रॉपर्टी बिक्री में अटकी, बोली नहीं मिलने से सरकार परेशान

मनसे और उबाठा सेना पर साधा निशाना

मराठी लोगों के नाम पर राजनीति करने वालों पर सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों को उनके हक का घर देने का काम महायुति सरकार ने किया है, और आज मराठी समाज मजबूती से महायुति के साथ खड़ा है। डॉ शिंदे ने कहा कि विपक्ष को अपनी हार साफ दिखाई – दे रही है। इसलिए वे चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर बहाने बना रहे है,

Dombivli 65 illegal buildings relief meeting srikant shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 08:58 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

BSNL की तीन प्राइम प्रॉपर्टी बिक्री में अटकी, बोली नहीं मिलने से सरकार परेशान

2

Pune Land Scam मामले में गंभीर मोड़, कंपनी ने कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना

3

BMC Election 2025: मतदाता सूची में डबल नामों पर मचा हंगामा, अब होगी जांच तेज

4

Congress की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन के लिए नई स्क्रूटनी कमेटी गठित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.