दिवा रेलवे फ्लाईओवर 13 साल बाद भी अधूरा, ट्रेनों की लेटलतीफी से जनता परेशान, रेलवे ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Diva Railway Flyover News: ठाणे के दिवा में 13 साल से बन रहा रेलवे फ्लाईओवर अब भी अधूरा है। रेलवे बोर्ड ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर लंबित पड़े 'कनेक्टिंग रोड' के काम को जल्द पूरा करने कहा।
- Written By: आकाश मसने
दिवा रेलवे ओवरब्रिज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Railway Wrote Letter To Maharashtra Government: ठाणे जिले के दिवा शहर की जनसंख्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। दिवा में रेलवे फाटक बंद होने की वजह से लोकल एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी एवं दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर 13 साल पहले दिवा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के निर्माण का निर्णय लिया गया था। लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही फाटक बंद होने पर काफी समय तक लोकल एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रुका कर रखा जाता है। इससे बार बार ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ रहा है।
रेलवे ने महाराष्ट्र सरकार को लिखा पत्र
इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को इस पर तुरंत ध्यान देने को लेकर पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि दिवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे फाटक को बंद करके उसकी जगह ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को वर्ष 2012-13 में मंजूरी मिली थी। रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है, लेकिन कनेक्टिंग रूट का काम अधूरा है।
कनेक्टिंग रोड का काम कर रही ठाणे मनपा
दिवा फ्लाईओवर लेकर कई बार आंदोलन भी हुए लेकिन अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हो पाया है। दिवा रेलवे फ्लाईओवर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण जाने वाले बहुत बिजी रूट पर है। बताया गया कि रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश यादव ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को फ्लाईओवर के संदर्भ में पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि दिवा स्टेशन के पास गेट नंबर 29 पर खास ध्यान दिया जाए, क्योंकि यह सबसे ज्यादा भीड़ वाला और सेंसिटिव पॉइंट है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में बजट प्रबंधन पर CAG की रिपोर्ट से मची हलचल, स्वास्थ्य विभाग का 78% बजट खाली; सीएम फडणवीस सख्त
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें:- मुंबई में 20 जगहों के बदलेंगे नाम! BMC की पहली सभा में पेश किए जाएंगे 27 प्रस्ताव, देखें पूरी लिस्ट
दिवा रेलवे जंक्शन से धीमी और तेज अप-डाउन लोकल, अप-डाउन मेल-एक्सप्रेस और मालगाड़ियां, साथ ही दिवा मेमो ट्रेनें भी चलती है। अक्सर रेलवे गेट खुलने के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है। रेलवे गेट दिन में करीब 30 से 40 बार खुलता और बंद होता है। पत्र में कहा गया है कि ट्रैक पर काम मार्च 2024 में पूरा हो गया था। लेकिन कनेक्टिंग रोड का काम ठाणे मनपा कर रही है। कनेक्टिंग रोड का काम भूमि अधिग्रहण मामलों की वजह से रुका हुआ है।
