Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में महानगरपालिका कमिश्नर समेत तमाम आला अधिकारियों से मिलना हुआ मुश्किल, नागरिकों में भारी आक्रोश

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Feb 16, 2022 | 08:30 PM
Follow Us
Follow Us:

भिवंडी : 1 सप्ताह पूर्व अमरावती महानगरपालिका कमिश्नर (Amravati Municipal Commissioner) डॉक्टर प्रवीण आष्टीकर (Dr Praveen Ashtikar) पर हुए स्याही हमले (Ink Attack) के उपरांत भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर (Bhiwandi Municipal Commissioner) सुधाकर देशमुख (Sudhakar Deshmukh) भी सुरक्षा को लेकर पूर्ण सावधानी बरत रहे हैं। महानगरपालिका मुख्यालय (Municipal Headquarters) स्थित तीसरी मंजिल पर कमिश्नर कार्यालय (Commissioners Office) सहित  सभी शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय के सामने सहित गैलरी के दोनों साइड लोहे की शटर (Iron Lattice) लगाकर सुरक्षा घेरा (Security Cordon) बना दिया गया है। महानगरपालिका प्रशासन के उक्त कदम से अब शहरवासियों को बगैर परमिशन महानगरपालिका कमिश्नर सहित तमाम शीर्ष अधिकारियों के पास जाना बेहद कठिन हो गया है। महानगरपालिका प्रशासन के इस कदम से शहरवासियों में भारी नाराजगी फैली है।

गौरतलब हो कि 1 सप्ताह पूर्व ही अमरावती महानगरपालिका कमिश्नर प्रवीण आष्टीकर के ऊपर एक महिला द्वारा स्याही फेंक कर विद्रोह किए जाने का प्रयास किया गया था। अमरावती में कमिश्नर आष्टीकर के ऊपर स्याही फेंक घटना के उपरांत भिवंडी महानगरपालिका सहित तमाम महानगरपालिकाओं  में अधिकारियों द्वारा काम बंद कर विरोध दर्शाया गया था। घटना के फौरन बाद ही महानगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों पर बढ़ रहे अराजक तत्वों के हमलों से चिंतित महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख ने महानगरपालिका मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर कमिश्नर सहित अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त (मुख्यालय) आदि के कार्यालयों के समक्ष सुरक्षा के मद्देनजर लोहे की शटर लगाने का निर्देश दिया था। महानगरपालिका मुख्यालय की तीसरी मंजिल स्थित कमिश्नर सहित तमाम शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय के सामने सहित गैलरी में दोनों तरफ से लोहे की शटर लग जाने से शहर के नागरिकों को अब बगैर परमिशन तीसरी मंजिल स्थित प्रशासकीय कार्यालय पर जाना बेहद कठिन हो गया है।

शहर का कोई भी नागरिक अब बगैर परमिशन तीसरी मंजिल स्थित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के पास कार्यवश भी आसानी से नहीं जा सकेगा। तात्पर्य यह है कि अमरावती में हुई है स्याही फेंक घटना से भिवंडी में भी आम नागरिकों के लिए कमिश्नर सहित तमाम शीर्ष अधिकारियों के दरवाजे बंद हो गए हैं। जागरूक शहरवासियों का कहना है कि अगर महानगरपालिका कमिश्नर सहित तमाम शीर्ष अधिकारी लोगों से डरेंगे तो लोगों का जनहित कार्य कैसे संभव होगा ? कई जागरूक नागरिकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि भिवंडी महानगरपालिका में भ्रष्टाचार का तो बोलबाला है। अधिकारी, कर्मचारी काम कम पैसे लेने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं बावजूद डर के कारण ऑफिसों के बाहर शटर लगा रहे हैं। डरपोक अधिकारी सुरक्षा के नाम पर कहीं फील्ड में भी जाने से परहेज करते हैं जिससे शहर विकास सहित तमाम जरूरी कार्य रुक गए हैं। भ्र्ष्ट और डरपोक अधिकारियों का भिवंडी महानगरपालिका में बोलबाला हो गया है। शासन को ऐसे निष्क्रिय, डरपोक अधिकारियों को महानगरपालिका से हटा देना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway

जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती

Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

उक्त संदर्भ में महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध करना सबका अधिकार है। असुरक्षा के माहौल में सुरक्षा जरूरी है। महानगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों से बदसलूकी, मारपीट होगी तो जनहित काम करना नितांत मुश्किल होगा। अधिकारियों की सुरक्षा के लिए उपाय किया गया है। राजनीतिक दलों, जनहित संस्थाओं द्वारा आंदोलन, धरना के उपरांत महानगरपालिका मुख्यालय उपायुक्त को ही निवेदन दिया जाना चाहिए।

Difficult to meet all top officials including municipal commissioner in bhiwandi huge resentment among citizens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2022 | 08:30 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Bhiwandi Municipal Commissioner

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.