Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे, नवी मुंबई, केडीएमसी और मीरा-भायंदर में कोरोना का कहर, 24 घंटे में कुल 607 लोग हुए कोरोना संक्रमित

  • By Virendra Mishra
Updated On: Jun 14, 2022 | 09:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) की रफ़्तार अब नवी मुंबई और ठाणे के साथ-साथ केडीएमसी, मीरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र के आलावा ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में तेज होती जा रही है। जिले में नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार जाते हुए 607 नए केस मिले है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी है और 3201 तक हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में 607 नए कोरोना पीड़ितों का पंजीकरण किया गया है। जबकि जिले में एक मरीज की मौत की खबर है। जोकि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में घटी है। लेकिन शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण फिर एक बार बढ़ने से चिंता जरूर बढ़ती दिखाई दे रही है। बहरहाल जिले में अब तक 7,15,305 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,99,303 है और अब तक 11,896 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 

वहीं जिले में सर्वाधिक 234 मरीज ठाणे महानगरपालिका में दर्ज किये गई है और एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 1248 तक पहुँच गई है। जबकि द्वितीय क्रमांक पर नवी मुंबई महानगरपालिका है। जहाँ पर 218 नए कोरोना के केस सामने आए है। यहाँ पर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1253 है। इसी प्रकार तीसरे क्रमांक पर मीरा-भायंदर महानगरपालिका है। जहाँ पर 24 घंटे में 55 नए मरीज मिले है। यहाँ पर एक्टिव मरीज की संख्या 231 है। हालांकि, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 59, उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 12, भिवंडी महानगरपालिका में एक और बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में 06 और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 22 नए कोरोना के केस दर्ज किये गए है। इन जगहों पर एक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 272, 12, 10, 45 और 107 है। वहीं राहत वाली बात है कि जिले के एकमात्र अंबरनाथ नगर पालिका में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। जो कि वहां के रहिवासियों के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी राहत की बात है। 

Corona havoc in thane navi mumbai kdmc and mira bhayander a total of 607 people got corona infected in 24 hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2022 | 09:36 PM

Topics:  

  • Infected Patients
  • Navi Mumbai
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

Navi Mumbai Airport: जल्द शुरू होगी नागपुर-नवी मुंबई सीधी उड़ान, 5 से 8 हजार में मिलेगा हवाई सफर

2

Navi Mumbai MNC Election: आयुक्त कैलाश शिंदे के सख्त निर्देश, पोलिंग बूथों की जांच

3

Maharashtra Politics: मनपा चुनाव से पहले शिंदे की दो टूक, झगड़े नहीं सुलझे तो प्रचार नहीं करूंगा

4

IndiGo: नवी मुंबई-नागपुर डायरेक्ट फ्लाइट को मिली हरी झंडी, 25 दिसंबर से शुरू होगी सर्विस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.