-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Companies Of Taloja Midc Are Leaving Chemical Rich Water Kasadi River Caught In The Trap Of Pollution
तलोजा एमआईडीसी की कंपनियां छोड़ रही रसायन युक्त पानी, प्रदूषण की जाल में फंसी कसाडी नदी
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजीत यादव
नवी मुंबई: तलोजा एमआईडीसी (Taloja MIDC) से होकर बहने वाली कसाडी नदी (Kasadi River) के कटाव किसी का ध्यान नहीं जाता है। नवाड़ा क्षेत्र के गांवों की जीवन रेखा के रूप में जानी जाने वाली कसाडी नदी में तलोजा एमआईडीसी की कंपनियों का रसायन युक्त पानी (Chemical Water) छोड़ा जाता है, जिसकी वजह से विगत कई वर्षों से यह नदी प्रदूषण की जाल में फंसी हुई है। कंपनियों (Companies) से आने वाले दूषित पानी की वजह से इस नदी में अक्सर रासायनिक अपशिष्टों में झाग फैला हुआ पाया गया है। इस नदी को प्रदूषण मुक्त करने के प्रशासन के सभी प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि तलोजा एमआईडीसी 900 हेक्टेयर में फैली हुई है, जिस पर 950 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियां हैं, जिसमें रसायन बनाने वाली कंपनियों का भी समावेश है। हाजी मलंग की पहाड़ियों से निकलने वाली कसाडी नदी इस एमआईडीसी से होकर बहती है। इस नदी के आसपास कई गांव हैं, जिसमें रहने वाले लोग पहले इस नदी के पानी का उपयोग किया करते थे, लेकिन जब से इस नदी में कंपनियों का दूषित पानी छोड़ा जाने लगा है, तब से यहां के गांव वालों ने इस नदी के पानी का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन ‘रेड अलर्ट’
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
नवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला

नदी को बचाने के लिए नगरसेवक अरविंद म्हात्रे ने जोरदार तरीके से उठाया मुद्दा
गौरतलब है कि विगत कुछ वर्ष से कसाडी नदी के प्रदूषण का मुद्दा स्थानीय नगरसेवक अरविंद म्हात्रे ने जोरदार तरीके से उठाया है। इस नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण से गुहार लगाई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने तलोजा एमआईडीसी और कंपनियों पर अब तक 15 करोड़ रुपए का दंड लगाया है और यह राशि कसाडी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए खर्च करने का निर्देश रायगढ़ के जिलाधिकारी को दिया हैं, जिसकी प्रक्रिया जिलाधिकारी द्वारा शुरू की गई है, लेकिन काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है।
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्रवाई करने में जुटा

कसाडी नदी में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों के खिलाफ अब महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए यहां पर रहने वाला योगेश पगड़े नामक युवक भी जुटा हुआ है, यह युवक अपनी नौका लेकर नदी में घूमते रहता है और नदी में नजर आने वाले कचरे को निकालने का काम करते रहता है। पगड़े के अनुसार, कसाडी नदी में कुछ लोग तलोजा एमआईडीसी और अन्य क्षेत्रों के रासायनिक अपशिष्टों को टैंकरों के माध्यम से रात-विरात नदी में छोड़े है। इसकी वजह से भी यह नदी प्रदूषित हो रही है।
गाढ़ी नदी में जलकुंभी का राज
पनवेल तहसील के क्षेत्र से कसाडी नदी के अलावा गाढ़ी नदी बहती है, जिसमें कुछ किलोमीटर तक खड्ड के तंग होने के कारण नदी के पानी पर जलकुंभी का कालीन बिछाए जाने की तस्वीर नजर आती है। इस जलकुंभी को हटाने के लिए किसी भी सरकारी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गाढ़ी नदी के तट पर पनवेल शहर स्थित है। गाढ़ी नदी पनवेल तहसील के पूर्वी हिस्से में स्थित पहाड़ियों से निकलती है। इसके तट पर शहर बसाए जाने की वजह से इसमें छोटे-बड़े नाले के माध्यम से गंदा पानी छोड़ा जाता है, जिसके चलते यह नदी भी प्रदूषण से अछूता नहीं है। 2 वर्ष पहले जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह ने पनवेल का दौरा किया था और युवाओं से नदियों के संरक्षण के लिए पहल करने की अपील की थी। उसके बाद बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर ने भी पहल की थी। अब यह अभियान फिर ठंडा पड़ गया।
Companies of taloja midc are leaving chemical rich water kasadi river caught in the trap of pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














