घनसोली में अवैध इमारत पर चला सिडको का बुलडोजर, नोटिस के बावजूद नहीं रुका था निर्माण
Mumbai News: नवी मुंबई के घनसोली में सिडको ने अवैध इमारत को ध्वस्त किया गया। नोटिस मिलने के बावजूद भी वहां का निर्माण नहीं रुक रहा था। प्रशासन का कहना है कि अनुमति बिना कोई निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा।
- Written By: सोनाली चावरे
घनसोली में अवैध इमारत ध्वस्त (pic credit; social media)
Illegal building demolished in Ghansoli: नवी मुंबई के घनसोली इलाके में गुरुवार को सिडको ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगडे के मार्गदर्शन में अवैध निर्माण निरोधक विभाग और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कर अवैध इमारत को जमींदोज़ कर दिया गया।
सिडको अधिकारियों के मुताबिक, भानुदास म्हात्रे और महेश पाटिल ने घनसोली सेक्टर-16 स्थित सिडको की जमीन (प्लॉट नं. 121, सर्वे नं. 138, 173, 174) पर बिना किसी अनुमति के इमारत का निर्माण शुरू किया था। भूतल और एक मंजिल तक RCC स्ट्रक्चर तैयार भी हो चुका था।
इसे भी पढ़ें- पिंचिं मनपा पर भेदभाव के आरोप, छोटे घरों पर कार्रवाई, बड़े बिल्डरों को संरक्षण
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सिडको ने पहले ही संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया था, जिसमें निर्माण कार्य रोकने और जमीन खाली करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन नोटिस को नज़रअंदाज करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया। आखिरकार सिडको ने अवैध निर्माण को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए इमारत को ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिडको की जमीन पर बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। कई निवासियों ने सिडको की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि शहर को अवैध निर्माण की समस्या से मुक्त करने के लिए ऐसी ही कार्रवाइयां होती रहेंगी।
