Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ का मानना है कि कैबिनेट विस्तार में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ेगा

  • By कमर.काजी
Updated On: Dec 01, 2022 | 06:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अंबरनाथ : बीजेपी-शिंदे सरकार (BJP-Shinde Government) और खासकर बीजेपी में बड़ी संख्या में महिला विधायक (Women Legislators) हैं। इसलिए बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की अध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने विश्वास जताया कि आने वाले कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) में कई महिला विधायक मंत्री (Ministers) बनेंगी। अंबरनाथ में महिला संपर्क अभियान में शामिल होने के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने महाराष्ट्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिलाओं को लेकर बाबा रामदेव के विवादित बयान और बिलकिस बानो मामले पर भी अपने विचार व्यक्त किए। 

बीजेपी ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मतदाताओं पर अपना फोकस किया है। इसके लिए बीजेपी महिला संपर्क अभियान शुरू किया गया है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी अन्य समस्याओं को लेकर आवाज और उसका निदान किए जाने का लक्ष्य बीजेपी का है और इस अभियान की जिम्मेदारी राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ को दी गई है। इस अभियान के अंतर्गत चित्रा वाघ ने अंबरनाथ का दौरा किया वह महिलाओं से मिली वही शहर बीजेपी की महिला पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित महिला सममेलन को भी उन्होंने संबोधित किया। 

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: फर्जी सर्टिफिकेट देकर बन गए कलाकार, जांच में गड़बड़ी हुई उजागर, होगी फौजदारी कार्रवाई

महिलाओं से बदसलूकी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए: वाघ

स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और अन्य दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा कि मुंबई में एक कोरियन महिला के साथ जबरदस्ती हुई पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया लेकिन उस समय कुछ युवक महिला की मदद के बजाए वीडियो बनाने में लगे देखे गए, जबकि उस महिला को उन बदमाशों से समय पर बचाने की जरूरत अधिक थी। प्रेस कांफ्रेंस में जब उनसे बिलकिस बानो मामले में बरी हुए आरोपियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी चाहे बिलकिस बानो हों या किसी भी समुदाय की महिलाएं हों, दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार महिला उत्पीड़न के मामले में दोषी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रस्तावित कैबिनेट में महिलाओं को जगह मिलेगी तो उन्होंने कहा कि विस्तारित कैबिनेट में महिला मंत्री जरूर होंगी। इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश सचिव गुलाबराव करंजुले पाटिल, जिल अध्यक्ष शशिकांत कांबले, महिला जिला अध्यक्ष रेखा चौधरी, अंबरनाथ बीजेपी के शहर अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल, शहर महिला अध्यक्ष सुजाता पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chitra wagh president of bjp mahila morcha believes that the percentage of women will increase in cabinet expansion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2022 | 06:57 PM

Topics:  

  • BJP-Shinde Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.