Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Crime: फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी महिला, पति और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों ने पहले महिला को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया और फिर उसे अपने जाल में फंसाकर सिंगापुर ले गए। इस बीच महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और धमकी दी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 23, 2025 | 04:38 PM

ठाणे में दुष्कर्म का मामला

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में 34 वर्षीय एक महिला को फिल्म उद्योग में काम दिलाने के बहाने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में एक अन्य महिला, उसके पति और उसकी बेटी को भी पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है और ठाणे शहर के माझीवाड़ा इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पीड़िता से करीब तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने दावा किया कि उसके फिल्म उद्योग में ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क हैं।

अभिनेत्री बनाने का किया वादा

इस महिला ने पीड़िता को बड़ी अभिनेत्री बनाने का वादा किया और उसे सिंगापुर ले गई जहां उसने पीड़िता को एक व्यक्ति से मिलवाया। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने पीड़िता को सिंगापुर में अपने घर बुलाया, उसे शराब पिलाई और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने मुंबई और अन्य स्थानों के होटलों में भी उसके साथ कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

सम्बंधित ख़बरें

मेट्रो-9 के ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर का डिवाइडर हटाया जा रहा, फिलहाल केवल दो लेन से शुरू होगा यातायात

मंत्रालय रिश्वत कांड: मंत्री झिरवल को किसी पर शक नहीं, तटकरे बोले-गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे

बच्चों को सुनाई जाएगी ‘शिवशंभू गाथा’, शिवाजी महाराज की जयंती पर ठाणे में अनोखा कार्यक्रम

Chandrapur News: प्लॉट के विवाद में दो गुटों में मारपीट, 16 के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने पीड़िता का उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला, उसके पति और उसकी बेटी ने पीड़िता को बार-बार फोन करके धमकाना शुरू कर दिया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Case registered in thane woman molested on pretext of giving her work in film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 04:38 PM

Topics:  

  • Crime
  • Thane Crime Branch
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.