राकां एसपी में बृजेश त्रिपाठी को मिली राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
Thane News: बृजेश त्रिपाठी को एनसीपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
- Written By: सोनाली चावरे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (pic credit; social media)
Brijesh Tripathi NCP national secretary: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता बृजेश त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी को प्राप्त करते हुए बृजेश ने कहा कि वे शरद पवार और सुप्रिया सुले का आभार व्यक्त करते हैं और आने वाले समय में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1993 में दिवंगत डी.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की थी। इसके बाद उन्होंने एनसीपी के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम किया और अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण पार्टी में सम्मान हासिल किया। वे मुंबई प्रदेश एनसीपी के सचिव रह चुके हैं और पार्टी की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
इसके अलावा, बृजेश त्रिपाठी ने भारत-नेपाल और भारत-ब्रिटेन के नागरिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में वे दक्षिण एशिया सॉलिडेरिटी फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक भी हैं और दक्षिण एशियाई देशों में एकजुटता और सहयोग बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
नासिक में मानसून की बेरुखी से गहराया संकट, खेती, पानी और जीवन प्रभावित, किसानों को बुआई टालने की सलाह
ठाणे जिले के मीरा – भाईंदर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘पक्षीघर’ विधायक नरेंद्र मेहता ने किया भूमि पूजन
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बृजेश ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि वे सभी मिलकर पार्टी के मूल उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।
पार्टी में उनकी नई भूमिका को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि बृजेश त्रिपाठी की सक्रिय भागीदारी से एनसीपी की संगठनात्मक क्षमताओं में और मजबूती आएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, त्रिपाठी की नियुक्ति से युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन स्थापित होगा और पार्टी के व्यापक स्तर पर विस्तार को बल मिलेगा।
