यात्री कृपया ध्यान दें! बोरीवली-भायंदर के बीच शनिवार-रविवार रात 4 घंटे का जंबो ब्लॉक, जानें ट्रेनों का नया रूट

Borivali Bhayandar Jumbo Block: पश्चिम रेलवे ने बोरीवली-भायंदर के बीच 22-23 अगस्त की रात 4 घंटे के जंबो ब्लॉक का ऐलान किया है। जानें लोकल ट्रेनों का बदला हुआ रूट और समय।
Western Line Local Train Route Change Borivali Bhayandar Jumbo Block
मेगा ब्लॉक की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटाे)
Published on
Updated on

Western Railway Local Train Update: पश्चिम रेलवे ने लोकल यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। रेलपथ, सिग्नलिंग और ओवरहेड वायर के मेंटेनेंस के लिए बोरीवली और भायंदर स्टेशनों के बीच जंबो ब्लॉक लिया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, यह ब्लॉक शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि यानी 22/23 अगस्त को रात 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक अप और डाउन धीमी लाइनों पर रहेगा। ब्लॉक कुल 4 घंटे का होगा।

रूट में बदलाव

ब्लॉक के दौरान अप धीमी लाइन की सभी ट्रेनें विरार/वसई रोड से बोरीवली/गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। इसी तरह विरार की तरफ जाने वाली डाउन धीमी लाइन की सभी ट्रेनें गोरेगांव से वसई रोड/विरार के बीच डाउन फास्ट लाइन पर चलेंगी।

रेलवे ने साफ किया है कि रविवार, 23 अगस्त को दिन में कोई ब्लॉक नहीं रहेगा। यात्रियों से अपील है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Western Line Local Train Route Change Borivali Bhayandar Jumbo Block
महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए नई प्रशिक्षण नीति लागू; जानें नई ट्रेनिंग पॉलिसी की मुख्य बातें

रात में या तड़के यात्रा करने वाले सावधान

देर रात या तड़के यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। धीमी गति की ट्रेनें फास्ट ट्रैक पर चलने के कारण कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं, इसलिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट और इंडिकेटर पर विशेष ध्यान दें।

धीमी लोकल ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किए जाने की वजह से मध्यरात्रि के समय ट्रेनों की आवाजाही थोड़ी प्रभावित हो सकती है या ट्रेनें अपने तय समय से कुछ मिनट देरी से चल सकती हैं।

Western Line Local Train Route Change Borivali Bhayandar Jumbo Block
गड्ढे भरने आया था डंपर खुद ही 12 फीट गहरे गड्ढे में समाया! वायरल VIDEO देख भड़के नेटिजन्स, प्रशासन को घेरा

रविवार को दिन में खुलेगा ब्लाॅक

रेलवे का यह मेंटेनेंस ब्लॉक सिर्फ शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि (रात 12:30 से सुबह 4:30) तक ही सीमित है। रविवार के दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं रखा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com