Thane News: जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए परोपकार संस्था का कार्यक्रम, अनंत चतुर्दशी पर 1 लाख वड़ापाव वितरण

Student Financial Assistance:भिवंडी में परोपकार संस्था ने अनंत चतुर्दशी पर 100 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता के चेक वितरित किए।
bhiwandi paropkar sanstha students education aid vadapav distribution
जरूरतमंद छात्रों की मदद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhiwandi Paropkar Sanstha: भिवंडी, शैक्षणिक, सामाजिक कार्यों में अग्रणी परोपकार संस्था की ओर से अनंत चतुर्दशी पर भिवंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही गणेश विसर्जन में शामिल होने वाले भक्तों के लिए करीब 1 लाख वड़ापाव वितरित करने का कार्य किया गया।

100 से अधिक विद्यार्थियों को मदद

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्कूलों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाती है और उन्हें शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस वर्ष कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों को 2,500 रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए। विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता देने का यह उपक्रम पिछले 10-12 वर्षों से किया जा रहा है।

bhiwandi paropkar sanstha students education aid vadapav distribution
नासिक से पीछा, समृद्धि महामार्ग पर प्याज से भरा ट्रक लूटा, तीन दोस्तों समेत चार युवक गिरफ्तार

कई गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाराष्ट्र-गोवा बार काउंसिल के सदस्य एड हर्षल पाटिल, भिवंडी मनपा प्रभाग समिति अध्यक्ष एड वैभव भोईर, अधिवक्ता वेंकटेश चिटकान, समाजसेवी कृष्णा गांजेजी, समाजसेवी एवं उद्योगपति त्रिलोकचंद्र जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत परोपकार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया।

ये पदाधिकारी, सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में परोपकार संस्था भिवंडी क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज दुधानी, महासचिव रमेश मूंदड़ा, सचिव द्वारका प्रसाद, निदेशक राजू गांजेजी, मुरली मनोहर तापरिया, निदेशक रामअवतार दरक,गजानन लोहिया तथा सदस्य सुनील राठी, विक्रम अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, मनोज बलदेन, रामेश्वर कांकानी, ओम प्रकाश बियानी, पवन बागड़ी और संजय कोठारी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य कर्मचारी में मौजूद रह अपना योगदान दिए। संस्था के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायता उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहा है।

bhiwandi paropkar sanstha students education aid vadapav distribution
नागपुर स्टेशन से 6 साल के मासूम का अपहरण, GRP ने कार से 670 किमी ट्रेन का पीछा कर मिर्जापुर से पकड़ा

16 वर्ष से वड़ापाव वितरण

परोपकार संस्था की ओर से गणेश विसर्जन में शामिल होने वाले भक्तों के लिए करीब 1 लाख वड़ापाव वितरण की व्यवस्था की गई। संस्था के अनुसार, यह उपक्रम पिछले करीब 16 वर्षों से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष वड़ापाव वितरण के लिए संस्था के 100 से 150 कर्मचारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में शामिल रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com