Thane: भाजपा की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, उत्तर भारतीयों को सिर्फ एक सीट
Bhiwandi Municipal Corporation Election के लिए भाजपा की 30 प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद तेलुगू और उत्तर भारतीय समाज में नाराजगी फैल गई है, कई वफादार नेताओं का टिकट काटा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भिवंडी मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Bhiwandi News In Hindi: आगामी 15 जनवरी को होने जा रहे भिवंडी मनपा चुनाव लड़ने वाले 30 प्रत्याशियों की सूची विधायक महेश चौगुले के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रवि सावंत ने जारी कर दी है।
भाजपा द्वारा जारी 30 प्रत्याशियों की सूची में 1उत्तर भारतीय प्रत्याशी श्रमा मनोज सिंह ठाकुर को ही दोबारा जगह मिली है। वर्षों से पार्टी का झंडा उठाने वाले वफादार दर्जन भर उत्तर भारतीय एवं तेलुगू समाज के वफादार कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा टिकट नकारने से उत्तर भारतीय एवं तेलुगू समाज में भारी नाराजगी फैली है।
तेलुगू समाज के 2 पूर्व नगरसेवकों का कटा टिकट
गौरतलब हो कि, भिवंडी मनपा चुनाव लड़ने वाले अधिकृत प्रत्याशियों की सूची में तेलुगू समाज के 2 पूर्व नगरसेवकों भूमेश कल्याणप और किशन कल्याणप का टिकट विधायक महेश चौगुले ने काट कर अन्य को टिकट थमाया है।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
आश्चर्यजनक है कि करीब 9 वर्षों से भिवंडी भाजपा महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी संभाल कर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले मनपा शिक्षण मंडल पूर्व सभापति, नागरिक बैंक पूर्व चेयरमैन और अखिल पद्मशाली समाज सचिव राजू गाजेंगी जो विगत 5 वर्षों से प्रभाग 22 में जनसेवा में जुट थे।
ये भी पढ़ें :- Thackeray Brothers के बाद अब आंबेडकर बंधुओं के पुर्नमिलन की तैयारी, आनंदराज के बयान से सियासी हलचल
उनको भी आखिरी मौके पर टिकट नहीं देकर तेलुगू समाज को पूरी तरह नाराज कर दिया है। तेलुगू समाज के कई प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि, भाजपा परप्रांतीयों को केवल पार्टी के कायों में उपयोग करती है लेकिन टिकट देने से पूर्णतया परहेज करती है।
