Bhayandar Link Road Crane Accident: दहिसर-भाईंदर लिंक रोड निर्माण के दौरान दुर्घटना, सुरक्षा पर उठे सवाल
Bhayandar Link Road Crane Accident: भाईंदर में दहिसर-भाईंदर लिंक रोड परियोजना के दौरान क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
भाईंदर क्रेन दुर्घटना निर्माण स्थल (सौ. सोशल मीडिया )
Bhayandar Link Road Crane Accident Workers Death: दहिसर- भाईंदर लिंक रोड परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार दोपहर एक गंभीर हादसा हो गया।
एल एंड टी कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पर काम करते समय अचानक एक क्रेन गिर गई, जिससे दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मजदूर घायल हो गए।
मृतकों की पहचान रघुनाथ दास (38) और काना सिंह (45) के रूप में हुई है। दोनों श्रमिक साइट पर क्रेन से जुड़े कार्य में लगे हुए थे। भाईंदर पश्चिम के राधा स्वामी सत्संग मार्ग के पीछे यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब क्रेन अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ी और श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही भाईंदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
Vaishali Totewar Bribery Case: पुलिस महकमे में हड़कंप, ACB ने पुणे आयुक्तालय में रिश्वत लेते अधिकारी को दबोचा
Ashok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
Maharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाईंदर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि एडीआर दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस परियोजना के दौरान हुई बड़ी दुर्घटना से निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Pump Storage: महाराष्ट्र में 3.82 लाख करोड़ का ऊर्जा निवेश, 70,325 मेगावॉट उत्पादन का लक्ष्य
जिम्मेदारी तय करना जरूरी
स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।
