Ambernath Municipal Tender: भाजपा-शिवसेना टकराव से रुकी मानसून तैयारी, नगर पालिका ने जारी किए 39 प्रोजेक्ट
Ambernath Municipal Tender News: अंबरनाथ में भाजपा और शिवसेना के बीच जारी राजनीतिक खींचतान के चलते मानसून तैयारियां प्रभावित हैं, लेकिन नगर पालिका ने 36 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंबरनाथ नगर परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Ambernath Municipal Tender Political Conflict: भाजपा और शिवसेना पार्षदों के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान के चलते मानसून से पहले की तैयारियों और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर फैसले नहीं लिए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक बड़ा टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के तहत कुल 39 कार्य किए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 36 करोड़ 22 लाख रुपए है। इनमें सड़क निर्माण, फुटपाथ, नालियों और सीवर का निर्माण, सामुदायिक समाज मंदिर, हॉल का निर्माण, फुटपाथ, सुरक्षा दीवारें और उद्यान शामिल हैं।
चुनाव के बाद भी थम नहीं रहा संघर्ष
अंबरनाथ नगर परिषद में चुनाव के बाद भी सत्ता संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल अंबरनाथ नगर पालिका में नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले भाजपा से हैं, जबकि नपा के उपाध्यक्ष सदाशिव पाटिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हैं, लेकिन शिवसेना गठबंधन में हैं। हालांकि नपा का अध्यक्ष पद भाजपा के पास है।
सम्बंधित ख़बरें
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
ये भी पढ़ें :- Ghodbunder Road पर 5 फुटओवर ब्रिज तैयार, पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगी राहत
हर आम सभा में होता है संघर्ष
- लेकिन संख्या बल शिवसेना के पक्ष में है। इसलिए हर आमसभा में सत्ता संघर्ष देखने को मिलता है। इसी संघर्ष के चलते आम सभा अक्सर स्थगित हो रही है।
- गुरुवार को भी शिवसेना के नगरसेवक भाजपा पर भारी पड़ गए थे। वहीं दूसरी ओर नपा प्रशासन ने शहर में 39 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की हैं।
- ये कार्य शहर के विभिन्न वार्डों में किए जाएंगे। इनमें कुल 36 करोड़ 22 लाख 376 रुपए खर्च कर कार्य किए जाएंगे, चुनाव के बाद पहली बार इतनी बड़ी राशि की निविदाएं एक साथ जारी की गई हैं। इनमें सबसे अधिक सड़क निर्माण कार्य शामिल है।
