3500 पेड़ कटेंगे तो कैसा विकास? आदित्य ठाकरे ने ठाणे में अमेजन डेटा सेंटर और रिंग मेट्रो का किया विरोध

Aditya Thackeray Protest: ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बालकुम डेटा सेंटर और रिंग मेट्रो परियोजना का विरोध किया। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण और 3500 पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया।
Aaditya Thackeray's move in Thane Opposition to Amazon data center and Ring Metro
आदित्य ठाकरेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Thane Amazon Data Center Protest: शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने ठाणे में प्रस्तावित डेटा सेंटर और आंतरिक रिंग मेट्रो परियोजना का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को लेकर पर्यावरण और जन स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठाए।

बालकुम के पास प्रस्तावित डेटा सेंटर स्थल पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शहर के बीचोंबीच 53 एकड़ जमीन पर इस तरह की परियोजना स्थापित करना उचित नहीं है।

उनके अनुसार, डेटा सेंटर को ठंडा रखने के लिए बड़ी मात्रा में पानी की जरूरत होगी। साथ ही बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाले जनरेटरों के लिए करीब 5 लाख लीटर डीजल का भंडारण करना पड़ेगा।

ठाकरे ने दावा किया कि जनरेटरों के लगातार संचालन से ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ेगा और शोर का स्तर 90 डेसीबल तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आसपास रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ सकता है।

रिंग मेट्रो में 3,500 पेड़ काटने का लगाया आरोप

आदित्य ठाकरे ने ठाणे की आंतरिक रिंग मेट्रो परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए करीब 3,500 पेड़ों की कटाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पर्यावरण को होने वाले नुकसान

को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ठाकरे ने स्थानीय नागरिकों से दोनों परियोजनाओं के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर नागरिकों को उनका पूरा राजनीतिक समर्थन मिलेगा।

Aaditya Thackeray's move in Thane Opposition to Amazon data center and Ring Metro
Parth Pawar Land Scam: अजित पवार के बेटे पर CM फडणवीस का एक्शन, पार्थ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश

नागरिकों से एकजुट होने की अपील

आदित्य ठाकरे ने स्थानीय नागरिकों से दोनों परियोजनाओं के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर नागरिकों को उनका पूरा राजनीतिक समर्थन मिलेगा।

फिलहाल डेटा सेंटर और रिंग मेट्रो को लेकर ठाणे में राजनीतिक विरोध के साथ नागरिकों की मुहिम भी तेज हो रही है। हालांकि, पानी की खपत, डीजल भंडारण, 90 डेसीबल शोर और 3,500 पेड़ों की कटाई से जुड़े आंकड़े ठाकरे की ओर से लगाए गए दावे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com