प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर पनवेल महानगरपालिका की कार्रवाई, 1,498 बकाएदारों को दी नोटिस
- Written By: प्रभाकर दुबे
नवी मुंबई: बकाएदारों से प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) की वसूली करने के लिए पनवेल महानगरपालिका द्वारा सख्त कदम उठाया है। जिसके तहत महानगरपालिका (Panvel Municipal Corporation) द्वारा सिडको क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले 1,398 संपत्ति मालिकों और तलोजा एमआईडीसी (Taloja MIDC) क्षेत्र में 100 संपत्ति मालिकों को नोटिस (Notice) दिया गया है। पनवेल महानगरपालिका कमिश्नर गणेश देशमुख (Panvel Municipal Commissioner Ganesh Deshmukh) के निर्देशानुसार व्यावसायिक संपत्ति करदाताओं से महानगरपालिका के संबंधित विभाग ने सीधी वसूली की कार्रवाई शुरू की है। पनवेल महानगरपालिका के इस अभियान से प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
पनवेल महानगरपालिका के संपत्ति विभाग के सहायक आयुक्त हरीशचंद्र कडू के अनुसार, पनवेल महानगरपालिका को वित्तीय हानि से बचने के लिए व्यावसायिक संपत्ति करदाताओं से वसूली की सीधी कार्रवाई की जा रही है। इस वसूली के लिए महानगरपालिका द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया है।
शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे
वार्ड अधिकारियों के नेतृत्व में यह टीम सभी वार्डों में वसूली के लिए जा रही है। साथ ही महानगरपालिका के संपत्ति कर विभाग के उपायुक्त गणेश शेटे भी इस टीम के साथ वास्तविक वसूली कार्य में शामिल हो रहे हैं। नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने के लिए मार्च के अंत तक मनपा के चारों मंडलों में शनिवार और रविवार को भी महानगरपालिका के कार्यालय खुले रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
30 साल से बसे परिवारों पर संकट? नागपुर मिहान की नाप-जोख से 300 परिवारों में दहशत, निवासियों ने उठाए सवालC
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का वित्तीय संकट: ₹1279 करोड़ का बकाया, क्या कोर्ट के चक्कर में फंसा है शहर का विकास?
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, टीटीसी एमआईडीसी में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगी सिर्फ नवी मुंबई मनपा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
11 दिन में साढ़े 9 करोड़ रुपए हुए जमा
गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर गणेश देशमुख के निर्देशानुसार महानगरपालिका के संबंधित विभाग द्वारा जब से संपत्ति कर के बकाएदारों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई है, तब से टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ गई है। महानगरपालिका के अनुसार, उक्त कार्रवाई की वजह से विगत 11 दिन में महानगरपालिका की तिजोरी में 9 करोड़ 50 लाख रुपए संपत्ति कर के तौर पर जमा हुए हैं। संपत्ति कर का भुगतान न करने पर प्रतिमाह 2 प्रतिशत जुर्माना की राशि बढ़ जाती है, जिससे बचने के अब नागरिकों में संपत्ति कर का भुगतान करने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं।
