Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी महानगरपालिका में लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू, 10 निलंबित, इतने को कारण बताओ नोटिस जारी

  • By गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Jun 15, 2023 | 04:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) में लापरवाह अधिकारियों पर महानगरपालिका प्रशासन की गाज गिरना शुरू हो गई है। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी निलंबित (Suspended) किए गए हैं और 115 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) महानगरपालिका कमिश्नर विजय म्हसाल (Municipal Commissioner Vijay Mhasal) के निर्देश पर महानगरपालिका उपायुक्त मुख्यालय दीपक झिंझाड ने दिया है।

गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल महानगरपालिका में काम पर लेट से आने और समय से पहले घर जाने वाले कर्मचारियों पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने का निर्देश महानगरपालिका उपायुक्त दीपक झिंझाड़ को 15 दिवस पूर्व दिया था। महानगरपालिका उपायुक्त दीपक झिंझाड़ ने महानगरपालिका प्रभाग समिति अंतर्गत सभी विभागों का दौरा कर लेटलतीफ आने वाले 10 सफाई कर्मचारी आशीष गायकवाड, राकेश जाधव, हर्षवर्धन शेलार, धनराज जाधव, हेमंत संखे, पांडुरंग गायकवाड, आशा भोईर, हंसा चौहान, सरिता तांबे, अरुणा गायकवाड आदि सफाई कर्मियों को समय पर नहीं आने और हाजिरी रजिस्टर का दुरुपयोग करने के लिए निलंबित कर दिया और महानगरपालिका मुख्यालय अंतर्गत तमाम विभागों में लेट से आने वाले 115 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मनपा प्रशासन की सख्त कार्रवाई से महानगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों में खलबली मच गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Nissan Magnite पर बड़ी राहत: कीमत बढ़ने के बाद ₹1.20 लाख तक के फायदे, 22 जनवरी से पहले बुकिंग जरूरी

नवनीत राणा को फर्जी जाति प्रमाण पत्र केस में मिली क्लीन चिट, अमरावती चुनाव से जुड़ा था मामला

Gmail यूजर्स अलर्ट! क्या आपके ईमेल से AI हो रही है ट्रेन? प्राइवेसी को लेकर बढ़ी बड़ी चिंता

मास्टर शेफ इंडिया 9: कंटेस्टेंट ऋतु ने शेफ विकास खन्ना पर डाले डोरे, रणवीर-कुणाल ने लिया मजे

उचित जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी

उक्त संदर्भ में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे का कहना है कि महानगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय से ही कार्यालय आना और कार्यालय समाप्ति समय के बाद घर जाना चाहिए। लापरवाह अधिकारी, कर्मचारी पर अनुशासन के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले 115 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दी गई है उचित जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Action initiated on negligent employees in bhiwandi municipal corporation 10 suspended so many show cause notices issued

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2023 | 04:55 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.