Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, 6,066 करोड़ में 44 टर्मिनल, 203 बोट्स मंजूर

Water Metro Mumbai: मुंबई में 6,066 करोड़ की लागत से दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क बनेगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि 340 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 09, 2026 | 02:35 PM

वॉटर मेट्रो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Water Metro Mumbai Devendra Fadnavis: मुंबई और एमएमआर की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार 6,066 करोड़ रुपए की लागत से दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क विकसित करेगी। इस परियोजना के तहत 340 किलोमीटर लंबे नेटवर्क में 33 जलमार्ग, 44 टर्मिनल शामिल होंगे और पर्यावरण अनुकूल 203 इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड जलयान खरीदे जाएंगे।

विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर मत्स्यव्यवसाय व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के कार्य की सराहना करते हुए इसे मुंबई की यातायात व्यवस्था में गेम चेंजर बताया। विधानसभा में विपक्ष के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई की बढ़ती यातायात समस्या का स्थायी समाधान केवल सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार से संभव नहीं है। इसलिए राज्य सरकार जल परिवहन को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

वर्ष 2031 तक 7.5 करोड़ यात्रियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि वर्ष 2031 तक इस सेवा से करीब 7.5 करोड़ यात्रियों के लाभान्वित होने का अनुमान है। विशेष रूप से मंत्री नितेश राणे के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राणे ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने में प्रभावी और सराहनीय भूमिका निभाई है। मुंबई की जल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए जिस तरह की योजना तैयार की गई है, वह भविष्य की परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र

ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

भीषण जाम के बीच गांधारी बनी नागपुर ट्रैफिक पुलिस! चौराहों पर बढ़ती रही वाहनों की कतार, सुध लेने वाला कोई नहीं

नागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा

इसके साथ ही आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी जानकारी दी कि मुंबई की समग्र परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की भी योजना है। उनका कहना था कि सड़क, मेट्रो, लोकल ट्रेन और जल परिवहन को एकीकृत कर यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और निर्वाच यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- ठाणे: डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

सड़कों पर यातायात का दबाव होगा कम

उन्होंने कहा कि वॉटर मेट्रो परियोजना मुंबई की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और सड़कों व उपनगरीय रेल पर बढ़ते दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परियोजना के तहत 340 किलोमीटर लंबा जल परिवहन नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें 33 मार्गों और 44 टर्मिनलों का विकास किया जाएगा।
यह परियोजना पूरी होने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी वॉटर मेट्रो प्रणाली के रूप में स्थापित होगी।

वॉटर मेट्रो परियोजना शुरू होने के बाद मुंबई की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

Mmr world largest mumbai water metro network approved devendra fadnavis updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • water metro

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.