बदलापुर में नहीं रूक रहे दुष्कर्म के मामले, जन्मदिन पार्टी में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में यौन शोषण के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। बदलापुर की दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे राज्य में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। सरकार भी मामले को लेकर एक्शन में दिख रही है। लेकिन इसका असर अपराधी प्रवृती के लोगों पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ठाणे जिले के बदलापुर से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:– मंत्री धर्मराव बाबा आश्राम के बिगड़े बोल, कहा- शरद पवार संग बेटी गई तो नदी में फेंक दूंगा
सम्बंधित ख़बरें
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
संसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात को बदलापुर के शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी संतोष शिवराम रूपवते (40), शिवम संजय राजे (23) और अलिस्का उर्फ भूमिका रवींद्र मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलिस्का ने कथित तौर पर पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य दो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग (पुरुष आरोपी) शयनकक्ष में शराब पीने लगे।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने की घोषणा
नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
पुलिस ने पीड़िता द्वारा की गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब पीड़िता जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की और आरोपी महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया। उन्होंने बताया कि पेय पदार्थ में कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
