Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे जिले में लम्पी वायरस से 43 जानवर हुए संक्रमित

  • Written By: Virendra Mishra
Updated On: Sep 16, 2022 | 08:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : ठाणे जिले (Thane District) के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) में अब तक कुल 43 जानवर (Animals) लम्पी वायरस (Lumpy Virus) के चपेट में आ चुके है। साथ ही इस रोग से प्रभावित पशुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन इनके मालिकों को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन के पास वैक्सीन (Vaccine) की प्रचुर मात्रा में भंडार है। उक्त जानकारी ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रूपाली सातपुते (Dr. Rupali Satpute) ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित पशु के स्थान से पांच किमी के दायरे में पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। 

पिछले कुछ दिनों से ठाणे जिले में लम्पी बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पशुपालन विभाग की ओर से पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया।  इस दौरान पशुसंवर्धन उपायुक्त प्रशांत कांबले, जिला पशुसंवर्धन अधिकारी समीर तोडणकर उपस्थित थे। जिसमें डॉ. रूपाली सातपुते ने कहा कि जिले के तीन तालुकाओं में जानवरों में लम्पी नामक बीमारी फैली है। इस बीमारी से अब तक कुल 43 जानवर आ चुके है। इसमें शाहपुर तालुका में 12 गाय, भिवंडी में चार, कल्याण में दो, पशु अस्पताल शेलार में 10, तालुका छोटे अस्पताल शाहपुर में चार और बदलापुर तालुका छोटे अस्पताल में 11 जानवर इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। उसके बाद जिला पशुपालन विभाग इन पशुओं के निवारण टीकाकरण पर जोर दे रहा है। तदनुसार, प्रभावित क्षेत्र के 5 किमी के दायरे में कुल 10,577 जानवर हैं। उक्त क्षेत्र में 8450 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। शेष सभी पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। 

सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं

सातपुते ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि सभी रोग के नमूने, संक्रमित पशुओं का उपचार, संक्रामक रोगों से प्रभावित क्षेत्र में रोग के खिलाफ टीकाकरण पर किसी भी प्रकार का सेवा शुल्क नहीं लिया जा रहा है बल्कि सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। रुपाली सातपुते ने यह भी कहा कि अगर कोई पैसा लेते हुए पाया जाता है तो वह तुरंत उनसे संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार

Jalna में बड़ा बयान, आंबेडकर विचारों से बनेगा समतामूलक समाज: बोले कन्हैया कुमार

21 घंटे की माथापच्ची के बाद शांति वार्ता फेल, क्या ईरान की घेराबंदी करेंगे Trump? तेहरान पर मंडराने लगा खतरा

जालना औद्योगिक क्षेत्र में CCTV निगरानी, पुलिस का बड़ा कदम; सुरक्षा होगी मजबूत

43 animals infected with lumpi virus in thane district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2022 | 08:54 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.