Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

21 लाख का चैलेंज! बाबाओं को मिली खुली चुनौती- चमत्कार दिखाओ और इनाम पाओ, चुप्पी से खुला सच

Thane News: महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने चमत्कार दिखाने वालों को 21 लाख का इनाम घोषित किया है, लेकिन किसी बाबा या तांत्रिक ने यह चुनौती स्वीकार नहीं की।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 01, 2025 | 01:52 PM

बाबाओं को 21 लाख का चैलेंज (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

21 lakh challenge to Babas: चमत्कार के नाम पर जनता को गुमराह करने वाले बाबाओं और तांत्रिकों की पोल खोलने के लिए महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बड़ा ऐलान किया है। समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय बनसोड़े ने खुलासा किया कि संगठन की ओर से ‘चमत्कार दिखाओ और इनाम पाओ’ जैसी चुनौती कई सालों से दी जा रही है।

पहले इनाम की राशि 1 लाख थी, फिर 5 लाख, 10 लाख, 15 लाख और अब बढ़ाकर 21 लाख रुपए कर दी गई है। लेकिन आज तक कोई बाबा, साधु या तांत्रिक इस चुनौती को स्वीकार करने सामने नहीं आया।

बनसोड़े ने कहा कि यह सबूत है कि चमत्कार नाम की कोई चीज नहीं होती। जो कुछ होता है, वह केवल विज्ञान और तकनीक की देन है। उन्होंने ठाणे शहर के प्रगतिशील संगठनों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में यह बात कही।

बनसोड़े ने बताया कि अंधविश्वास और ढोंग के खिलाफ समिति पिछले 36 साल से लगातार काम कर रही है। अंधविश्वास फैलाने वाले बाबाओं और तांत्रिकों की वजह से आम जनता आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से शोषित होती है। यही वजह है कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार-प्रसार की बेहद जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- रहस्य-चमत्कार या कुछ और? लड़की को सांप ने 41 बार डसा…हर बार बच गई जान, UP से आई सनसनीखेज दास्तान

उन्होंने साफ कहा कि मंच पर आग उगलने, हवा में वस्तुएं रोकने या अचानक सोना बरसाने जैसे तमाम तथाकथित चमत्कार केवल भ्रम और जादू की ट्रिक्स हैं। जब इन ‘चमत्कारियों’ को मंच पर खुली चुनौती दी गई तो कोई भी व्यक्ति अपने कथित चमत्कार साबित करने नहीं आया। इससे साफ है कि ढोंग और अंधविश्वास के नाम पर भोली-भाली जनता को ठगा जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों और प्रगतिशील संगठनों के सदस्यों ने भी यह मांग रखी कि समाज में वैज्ञानिक सोच को और मजबूत किया जाए ताकि लोग झूठे दावों के चक्कर में न फंसें। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने ऐलान किया कि उनका अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और चमत्कार का दावा करने वालों को चुनौती मिलती रहेगी।

यह खबर केवल चमत्कारियों की पोल खोलती है बल्कि समाज को भी आईना दिखाती है कि असली ताकत विज्ञान और ज्ञान में है, न कि झूठे चमत्कारों में।

2 million rupees challenge perform miracles and receive rewards in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 01:23 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्जी डॉक्टरों की खैर नहीं, भिवंडी मनपा ने समिति गठित कर तेज की कार्रवाई

2

Wardha में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 17 लाख का माल जब्त – आरोपी गिरफ्तार

3

महावितरण की कार्यप्रणाली के 6 से आंदोलन, संवाददाता सम्मेलन में आरिफ पटेल ने दी चेतावनी

4

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मीरा-भाईंदर विकास योजना पर सरकार को फटकार, 30 नवंबर तक फैसला अनिवार्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.