Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे के गणेशोत्सव पंडाल में 11 मारुतिराय के दर्शन, झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश

Thane Ganesh Utsav: सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों में अनेक तरह की झांकियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम किया जा रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 30, 2025 | 05:36 PM

ठाणे के गणेशोत्सव पंडाल में 11 मारुतिराय के दर्शन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ganeshotsav pandal: शहर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम है। सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों में अनेक तरह की झांकियों के माध्यम से सामाजिक सरोकार, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम किया जा रहा है। शहर के पांचपाखाडी स्थित नरवीर तानाजी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस वर्ष विधायक डॉ जितेंद्र आवाड के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में ग्यारह जागृत मारुतिराय के दर्शन करा रहा है। एक प्राचीन मंदिर की प्रतिकृति और एक ही स्थान पर ग्यारह मारुति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग रही है।

गौरतलब हो कि वर्ष 1979 में कुछ युवाओं ने मिलकर एक रचनात्मका उद्देश्य से इस सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। आज यह गणेशोत्सव पूरे राज्य में ठाणे के राजा के रूप में अपनी पहचान बनाया है।एक व्यक्ति चाहे कितना भी अच्छा पर्यटक क्यों न हो, उसके लिए आर्थिक रूप से और सांसारिक कठिनाइयों के पहाड़ को पार करके देश भर के मंदिरों की यात्रा पूरी करना संभव नहीं है। पांचपाखाड़ी क्षेत्र में ही भारत के मंदिरों के दर्शन इस बात से अवगत नरवीर तानाजी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने गणेशोत्सव के दौरान देशभर के अनेक मंदिर शिल्पों का निर्माण कर ठाणेकरों को पांचपाखाड़ी में ही भारत के मंदिरों के दर्शन कराए हैं।

सरोकार, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1979 से अब तक शहीद स्मारक, राजवाड़ा, महाराष्ट्र की सांस्कृतिक दृष्टि, कश्मीर में चरार-ए-शरीफ दरगाह, हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक, स्वतंत्रता के बाद का भारत, स्वतंत्रता संग्राम में ठाणे शहर, मराठी मानसा जगा हो, भारतीय संस्कृति का दर्शन, युवा शक्ति, गणेश दरबार, मीनाक्षी मंदिर, गुफा मंदिर, पार्वती महल, राजस्थानी महल, जोधा-अवावर महल, सुवर्ण स्वर्ग, नरवीर तानाजी सर्वजी गणेशोत्सव मंडाल ने गणेशोत्सव की ज्ञानवर्धक परंपरा को राज्य में ही नहीं, बल्कि देश में भी फैलाया है। इस वर्ष इस मंडल ने राज्य में ग्यारह जागूत मारुति मंदिरों का दृश्य स्थापित किया है।

61 बाय 20 फीट माप वाली दीवार का आभास

चार विशाल स्तंभों पर 15 फुट ऊंचा मंदिर इसी के अनुसाए ग्यारह भाटति की प्रतिकृचा बनाई गई है, अधीर 17वीं सदी में स्थापित शहापुर रिक्त बासी मंदिर मतात की छूना का मालति मंदिर, समात की मसूर मारुति दीर मारा शिमगा माता की बड़ी का मासान, उम्र, सातारा जगद का मागति, सागली की वहे कर मारुति, कोल्हापुर स्थित मनपदाले माति पर कोल्हापुर के बाल माहति और शिवले, संपती के वीर मासति शामिल है। इसके लिए चार विशाल स्तभी पर 15 फुट ऊबा मंदिर कन्या गया है, जिसमे फरवरी और प्राकृतिक रंगी का उपन करके 61 बाय 20 फीट माप वाली दीवार का आभास कराया गया है।

ये भी पढ़े: लड़की के साथ घूम रहे छात्र का अपहरण और पिटाई, तडीपार आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाओं के जेवरात उड़ाए

गणेश जी की सेवा में दिन-रात जुटे हैं श्रद्धालू

इस मंदिर में 20 × 20 फीट आकार का एक हॉल, 41 × 20 फीट आकार का एक सभा भवन और 10 × 20 फीट का प्रवेश द्वार है। आकर्षक विद्युत प्रकाश इस दृश्य की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। इस मंदिर की सजावट मंदार मोहन गोले ने की है।

नरवीर तानाजी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल (ठाणे का राजा) मुख्य सलाहकार एवं मार्गदर्शक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में, सलाहकार मनोज प्रधान की पहल पर, अध्यक्ष संदीप पवार, उपाध्यक्ष संदेश प्रभु, महासचिव रमेश चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कांबले, कोषाध्यक्ष दीपक भंगरथ और सैकड़ों सदस्य गणेश जी की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं। मूर्तिकार केदार घाटे ने विघ्नहर्ता की 8 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है।

11 maruti rai darshan in thanes ganeshotsav pandal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Utsav
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Thane: लोक अदालत में निपटेंगे बिजली बिल और चोरी विवाद, महावितरण ने भेजे नोटिस

2

Thane: कल्याण-डोंबिवली में बिल्डिंग नियमों का खुला उल्लंघन, जांच की मांग तेज

3

Thane: घोडबंदर रोड चौड़ा करने हेतु शिंदे का सख्त निर्देश, वन विभाग की अड़चन जल्द हटेगी

4

अंबरनाथ-बदलापुर में डंपिंग की समस्या जल्द होगी हल, वालिवली में संयुक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.