Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane Water Supply Cut: ठाणे में 24 घंटे पानी सप्लाई बंद, कलवा-मुंब्रा-दिवा में बढ़ेगी किल्लत

Thane Water Supply Cut News: ठाणे में मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। कलवा, मुंब्रा, दिवा सहित कई इलाकों में पहले से पानी की कमी है, जिससे लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 06, 2026 | 09:07 AM

ठाणे में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Water Supply Cut 24 Hours: गर्मी के मौसम में ठाणे शहर सहित आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र उद्योग महामंडल के जलापूर्ति सिस्टम में मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार को ठाणे के नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

24 घंटे जलापूर्ति बंद

कलवा, मुंब्रा, दिवा व ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। ठाणे मनपा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की समस्या हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप

Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश

Maharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ

Ashok Kharat Fraud Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया खुलासा, फर्जी अकाउंट से करोड़ों का खेल

ये भी पढ़ें :- Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप

घोड़बंदर में टैंकरों से पानी खरीद रहे लोग

  • घोड़बंदर इलाके के लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। कलवा, मुंब्रा और दिवा इलाकों में भी कमी की समस्या है। जिसको लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने ठाणे मनपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था।
  • अब महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जांभूल वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर के रिजवींयर में पानी के चैनल नंबर 1, 2 और 3 को अपग्रेड करने और जरूरी मेंटेनेंस और रिपेयर का काम किया जाना है। इस काम की वजह से गुरुवार, 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुक्रवार, 8 मई को दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
  • इस दौरान दिवा, मुंब्रा (वार्ड नंबर 26 और 31) के कुछ हिस्सों को छोड़कर, कलवा प्रभाग समिति के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही, वागले प्रभाग समिति के तहत रूपादेवी पाड़ा, किसन नगर नंबर 2। नेहरू नगर और मानपाडा प्रभाग समिति के तहत कोलशेत खालचा गांव में पानी की सप्लाई 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।

Thane water supply cut 24 hours midc repair water crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 09:07 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Thane News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.