Maharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
Maharashtra Cabinet Education Decision: महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े फैसले लेते हुए सोलापुर में नया इंजीनियरिंग कॉलेज और तुलजाभवानी कॉलेज के हस्तांतरण को मंजूरी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Cabinet Education Decision: राज्य सरकार ने शिक्षा सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षा से संबंधित तीन अहम फैसले लिए गए।
इसमें सोलापुर में नया इंजीनियरिंग कॉलेज, तुलजाभवानी इंजीनियरिंग कॉलेज सरकार को हस्तारित करने और आदिवासी समुदाय के बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए 5 प्राइमरी व 19 सेकेंडरी आश्रम स्कूल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया।
आदिवासियों के अनुदानित 5 प्राइमरी आश्रम स्कूलों को सेकेंडरी लेवल और 19 सेकेंडरी स्कूलों को हायर सेकेंडरी स्तर पर अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस फ़ैसले से आदिवासी छात्रों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत मदद मिलेगी। साल 1972-73 से ‘आश्रम शाला’ स्कीम शुरू की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
‘देर आए पर दुरुस्त आए’, मुंबई में मानसून की पहली फुहार, कहीं खुशी-कहीं गम, खुशी मुखर्जी की कार पर गिरा पेड़
Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी
सामाजिक संगठनों की ओर से फिलहाल 556 आश्रम स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनमें 37 प्राइमरी और 319 सेकेंडरी स्कूल हैं। साथ ही सेकेंडरी आश्रम स्कूलों से जुड़े 200 जूनियर कॉलेज चल रहे हैं। इन स्कूलों में लगभग 2,61,836 छात्र पढ़ रहे हैं।
इस साल से 3 इंजीनियरिंग कोर्स
- सोलापुर में एक नया सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा। साथ ही इस शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से सोलापुर के गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टीट्यूट में डिग्री स्तर पर तीन इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने को मंजूरी दी गई है।
- गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सोलापुर का नाम बदलकर गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सोलापुर करने को भी स्वीकृति दी गई है। इस फैसले से सोलापुर और आस-पास के इलाकों के विद्यार्थियों को फायदा होगा।
तुलजाभवानी इंजी कॉलेज को हस्तांतरित करने का निर्णय
धाराशिव जिले के तुलजापुर में तुलजाभवानी मंदिर संस्थान की ओर से संचालित श्री तुलजाभवानी इंजीनियरिंग कॉलेज को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने इस कॉलेज को सरकार को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया था।
इस पर उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की पांच सदस्यीय कमेटी ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके तहत कॉलेज को उसकी जमीन, बिल्डिंग और उपकरणों के साथ सरकार को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी गई। अब यह कॉलेज श्री तुलजाभवानी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Fraud Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया खुलासा, फर्जी अकाउंट से करोड़ों का खेल
फिलहाल कॉलेज में सिविल, मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस के कोर्स चल रहे हैं। भविष्य में इस कॉलेज में एआई, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, ईवी टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न और रोजगार परक कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस कॉलेज के लिए 60 रेगुलर टीचिंग पोस्ट और 58 नॉन टीचिंग पोस्ट समेत कुल 118 पोस्ट को मंजूरी दी गई है।
