Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
Maharashtra Police Exam 2026: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है। आरोप है कि 100 में से 85 सवाल एक ही प्रैक्टिस बुक से लिए गए, जिससे परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
Maharashtra Police Exam Paper Leak: पुणे के दौंड में आयोजित एसआरपीएफ ग्रुप 5 की महाराष्ट्र पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें कथित तौर पर 100 में से 85 सवाल एक ही प्राइवेट पब्लिकेशन की प्रैक्टिस बुक से हूबहू कॉपी किए गए हैं।
अब छात्र संगठन से जुड़े लोगों ने कहा है कि यह ईमानदार, मेहनती उम्मीदवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अब इसा परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराने की जोरदार मांग की जा रही है। दूसरी ओर निजी किताब के पब्लिशर ने परीक्षा के पेपर-सेटिंग प्रोसेस में किसी भी कनेक्शना से साफ़ इनकार किया है। हालांकि इसा खुलासे के बाद पुलिस भर्ती की कोचिंगा कराने वाले संस्थानों की सांठगांठ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कॉपी-पेस्ट’ एक्सरसाइज नहीं हो सकता : सुप्रिया
राकां शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि कि कोई भी परीक्षा का पेपर ‘कॉपी-पेस्ट एक्सरसाइज नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 100 में से 85 सवाल पहले ही एक कोचिंग संस्थान के पास थे, क्या इसे सिर्फ एक संयोग कहा जा सकता है। सुप्रिया ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
युवाओं के साथ अन्याय
कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि दौड में एसआरपीएफ की लिखित परीक्षा पारदर्शिता के नाम पर मजाक है। इस तरह की परीक्षा में उम्मीद की जाती है कि प्रश्न पत्र का चयन प्रोफेशनल तरीके से किया जाएगा लेकिन 100 में से 85 सवाल एक प्राइवेट पब्लिश हुई कित्ताब से उठाए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
तो क्या यह कोई एग्जाम था या उस किताब का ओपन बुक टेस्ट। यह कोई गलती नहीं है, बल्कि सिस्टम के खराब होने का साफ संकेत है। पुलिस भर्ती जैसे सेंसिटिव प्रोसेस में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण हूं। सवाल उठता है कि क्या अंदर कहीं कोई चेन ऑफ कमांड है। वडेट्टीवार ने कहा कि 3977 युवाओं ने ईमानदारी से मेहनत करके यह एग्जाम दिया। सरकार को अब तय करना है कि उनके सपनों को बर्बाद करने वालों को बचाना है या जिम्मेदार लोगों को सजा देनी है।
