Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान,  1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 28 अप्रैल से 1 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 28, 2026 | 07:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: भंडारा जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पिछले एक सप्ताह से तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से 1 मई के बीच गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिनभर की तपती धूप के बाद मंगलवार शाम को मौसम ने करवट ली.

आसमान में बादल छा गए और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली. पिछले सप्ताह से जिले की सभी सात तहसीलों में तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.

सम्बंधित ख़बरें

 बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…

Bhandara News:  मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान,  निष्पक्ष जांच की मांग

पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़

वाशिम शहर में पानी की समस्या, 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जलापूर्ति बंद, नगर परिषद प्रशासन ने घोषणा

बढ़ते तापमान से जलाशय तेजी से सूखने लगे हैं. नागरिकों को अत्यधिक प्यास, थकान और पसीना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम में अचानक बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ गई है.

तेज हवाओं और संभावित बारिश से ग्रीष्मकालीन धान और कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही तापमान में अचानक बदलाव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.

पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Temperature reaches 44 degrees in bhandara district possibility of rain and strong winds till may 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:42 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Heat Wave
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.