पकड़ा गया TCS मिहान में घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने 2 दिन में किया ट्रैक, जिलाधिकारी ने की प्रशंसा
Mihan Leopard Trapped: नागपुर में पिछले कुछ दिनों से मिहान में देखे गए तेंदुए ने इलाते में हड़कंप मचा रखा था। जिसे आखिरकार जद्दोजहद के बाद वन विभाद ने कैद कर लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
पकड़ा गया तेंदुआ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
TCS Mihan Leopard Caught: नागपुर में बीते दिनों मिहान औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को आखिरकार शनिवार देर शाम वन विभाग ने पकड़ लिया। 2 दिनों के भीतर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैक करने में सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि मिहान क्षेत्र अंतर्गत टीसीएस कंपनी के पास, एक तेंदुआ घूमने की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इसके बाद इलाके के शैक्षणिक संस्थानों, नागरिकों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अभिभावकों के दबाव के चलते स्कूलों ने शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी थी। वन विभाग ने शुक्रवार को ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की सहायता से टीसीएस कंपनी के पास एक पिंजरा लगाया था। शनिवार शाम करीब 7 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
लगातार ठिकाने बदलता रहा तेंदुआ
उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास ने बताया कि तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, इसलिए उसे पकड़ना आसान नहीं था। लगातार उसके पदचिह्नों पर नजर रखी गई। आखिरकार वह पिंजरे में फंस गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने भी घटनास्थल का दौरा किया और वन विभाग के काम की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar में प्री-मानसून तैयारी तेज, मैंग्रोव क्षेत्रों में नाला सफाई पर बनी रणनीति
Thane Belapur Industrial Zone MIDC में ट्रक टर्मिनल की तैयारी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Nerul Flamingo Lake पर प्रदूषण का खतरा, जांच में जहरीले पानी का खुलासा
Panvel Pod Taxi Project को मिली रफ्तार, ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत की उम्मीद
यह भी पढ़ें – BJP का हो गया कांग्रेसीकरण, नहीं रहा कोई ‘ओरिजिनल’, सुप्रिया सुले बोली- सरकारी जमीनें बेचने की नौबत
वन विभाग ने जंगल में छोड़ा तेंदुआ
तेंदुआ को शनिवार रात जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ व्यास के मार्गदर्शन और सहायक वन संरक्षक यश काले के नेतृत्व में हिंगना की वन परिक्षेत्र अधिकारी शीतल कर्णासे, बूटीबोरी के वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद वाडे और ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की टीम समेत अन्य वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेस्क्यू को अंजाम दिया।
