‘साम्प्रदायिक’ टिप्पणियों के लिए शिंदे-फडणवीस पर करें कार्रवाई, कांग्रेस ने की पुलिस से शिकायत
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के एक पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को मुंबई पुलिस से शिकायत की है। राजनीतिक लाभ के लिए शिंदे ने झूठा दावा किया कि कर्नाटक पुलिस ने त्योहार का जश्न मनाने से रोक दिया और गणेश की मूर्ति जब्त कर ली।
- Written By: शुभम सोनडवले
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (फोटो: ANI)
मुंबई. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के एक पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ साम्प्रदायिक टिप्पणियां करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को मुंबई पुलिस से शिकायत की है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख अधिवक्ता रविप्रकाश जाधव ने कोलाबा पुलिस थाने को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शिंदे और फडणवीस ने भावनाएं भड़काने के प्रयास के तहत दावा किया था कि पुलिस ने कांग्रेस शासित कर्नाटक में भगवान गणेश की एक मूर्ति जब्त कर ली है।
जाधव ने दावा किया कि बेंगलुरु पुलिस ने 13 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के दौरान मूर्ति को सुरक्षित रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए उसे अपने पास रख लिया था कि झड़प में उसे कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बाद में सभी रीति-रिवाज पूरे करने के बाद मूर्ति का विसर्जन कर दिया था और कई ‘फैक्ट चेकिंग’ (तथ्य अन्वेषण) संगठनों ने इसका खुलासा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
यह भी पढ़ें: शरद पवार ने CM शिंदे को लिखा पत्र, एमपीएससी अभ्यर्थियों की मांगे पूरी करने कहा
जाधव ने अपनी शिकायत में कहा, “हालांकि, राजनीतिक लाभ के लिए शिंदे ने झूठा दावा किया कि कर्नाटक पुलिस ने त्योहार का जश्न मनाने से रोक दिया और गणेश की मूर्ति जब्त कर ली। फडणवीस ने भी अपने ‘एक्स’ खाते से ऐसी ही भ्रामक सूचना साझा की।”
कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, “भाजपा विधायक नीतेश राणे ने भी गलत सूचना फैलायी और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की। राज्य चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी फर्जी खबरें फैलायी जा सकती हैं। पुलिस को गंभीरता से इस पर संज्ञान लेना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।” (एजेंसी ए़डिटेट)
यह भी पढ़ें: BJP विधायक नितेश राणे पर एफआईआर दर्ज, नफरती भाषण देने का आरोप
