- Hindi News »
- Maharashtra »
- Suresh Jain Gets Regular Bail In Famous Gharkul Scam Case Enthusiasm Of Supporters In Jalgaon
बहुचर्चित घरकुल घोटाला मामले में सुरेश जैन को मिली नियमित जमानत, जलगांव में समर्थकों का उत्साह
- Written By: अमन दुबे

जलगांव : बहुचर्चित घरकुल घोटाले (Famous Gharkul Scam) के मुख्य आरोपी सुरेश जैन (Suresh Jain) को नियमित जमानत मिल (Regular Bail) गई है, इससे पहले उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत दी गई थी लोकिन सुरेश जैन को जमानत मिली है, वह नियमित हो गई है। इस जमानत के बाद सुरेश जैन अब देश में कहीं भी आ-जा सकेंगे। सुरेश जैन को जमानत मिलते ही उनके समर्थकों में आनंद की लहर दौड़ पड़ी। सुरेश जैन की जमानत पर मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) में सुनवाई हुई।
घरकुल घोटाले में केस दर्ज होने के बाद सुरेश जैन को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कोर्ट ने सजा भी सुनाई थी। सुरेश जैन पांच साल तक जेल में रहे। इस बीच, उन्हें चिकित्सा आधार पर जमानत दे दी गई, लेकिन उनके जलगांव जिले में आने पर रोक लगा दी गई। मुंबई हाईकोर्ट में सुरेश जैन की जमानत की कार्यवाही पूरी हुई, इसमें मुंबई हाईकोर्ट ने सुरेश जैन को बिना शर्त जमानत दे दी थी। सुरेश जैन सिर्फ जलगांव ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कहीं भी घूम सकेंगे, क्योंकि यहां कोई नियम या शर्तें नहीं हैं। अब जब सुरेश जैन को नियमित जमानत मिल गई है तो यह देखना होगा कि क्या वह दोबारा राजनीति में सक्रिय होते हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: देश में पहली बार EVM का होगा ‘डायग्नोस्टिक टेस्ट’; चांदिवली चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
मुंबई कोर्ट का अहम फैसला: गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सलाह देना ‘क्रूरता’ नहीं, सास सहित 5 आरोपी बरी
मुंबई: अवैध बांग्लादेशी फेरीवालों पर कार्रवाई के आदेश, BMC को सख्त निर्देश
अजीत हादसा पहुंचा हाईकोर्ट, विमान कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
सुरेश जैन ने मुंबई हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी
जैन को इससे पहले खराब स्वास्थ्य के कारण 2019 में मेडिकल जमानत दी गई थी। जलगांव के बहुचर्चित घरकुल मामले में सुरेश जैन और अन्य को धुलिया जिला सत्र न्यायालय ने सजा व जुर्माना लगाया था, इसके बाद ज्यादातर संदिग्धों को नासिक जेल भेज दिया गया। कुछ अपवादों को छोड़कर बाकी लोगों को जमानत मिल गई, लेकिन मुख्य आरोपी सुरेश जैन को राहत नहीं मिली, उसके बाद सुरेश जैन ने मुंबई हाईकोर्ट में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की। याचिका की सुनवाई जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस प्रकाश नाइक की बेंच के समक्ष हुई। धुलिया सत्र न्यायालय की सजा के खिलाफ सुरेश जैन ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि इस याचिका के जरिए मामले की अंतिम सुनवाई तक सजा पर रोक लगाने की मांग की गई है।
29 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप
31 अगस्त, 2019 को जिला सत्र न्यायालय ने सुरेश जैन और 47 अन्य को ‘घरकुल’ योजना में 29 करोड़ रुपए की हेराफेरी के आरोप में दोषी ठहराया था। सजा के दिन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया गया था। साथ ही इस मामले में कोर्ट ने 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इस घरकुल योजना में करीब 5000 घरों का निर्माण किया जाना था, लेकिन 1500 घर ही बनाए गए। अभियोजन पक्ष में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने बिल्डरों और अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने की साजिश रची। वर्ष 2006 में तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर प्रवीण गेडाम ने इसकी विधिवत शिकायत की थी। जैन को इस मामले में मार्च 2012 में गिरफ्तार किया गया, बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी।
Suresh jain gets regular bail in famous gharkul scam case enthusiasm of supporters in jalgaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMMumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
May 26, 2026 | 09:30 AMIsrael Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














