बेटी की शादी में जमकर नाचीं सांसद सुप्रिया सुले, ढोल की बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें VIDEO
Supriya Sule Dance Video: सुप्रिया सुले अपनी बेटी रेवती सुले की शादी में ढोल की थाप और 'लंडन ठुमकदा' गाने पर जमकर थिरकती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका यह जबरदस्त डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सुप्रिया सुले का डांस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Supriya Sule Dancing On Dhol Beats: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार की दिग्गज नेता और सांसद सुप्रिया सुले इन दिनों एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। मौका है उनकी इकलौती बेटी रेवती सुले की शादी का, जहां राजनीति की व्यस्तताओं को पीछे छोड़ मां सुप्रिया सुले अपनी बेटी की खुशी में पूरी तरह सराबोर दिखीं। सोशल मीडिया पर सुप्रिया सुले के डांस के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह ढोल की थाप और बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं।
शादी के जश्न की शुरुआत से ही सुप्रिया सुले उत्साह से भरी दिखीं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के माहौल में जब बहतरीन ढोल बजना शुरू हुआ, तो सुप्रिया खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ढोल की बीट पर बेहद ऊर्जावान तरीके से डांस किया। उनका जबरदस्त डांस देखकर वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए। अपनी बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और उनके डांस में साफ झलक रही थी।
स्टेज पर लंडन ठुमकदा का जादू
ढोल के अलावा, संगीत समारोह का एक और वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें सुप्रिया सुले मंच पर भीड़ के सामने फिल्म क्वीन के मशहूर गाने ‘लंडन ठुमकदा’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस परफॉरमेंस के दौरान उन्होंने जिस तरह से ठेका पकड़ा और ठुमके लगाए, उसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। संगीत के लिए एक भव्य स्टेज बनाया गया था, जहां सुप्रिया सुले ने जी भरकर नृत्य किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून लेट, छाता कारोबारी वेट! अम्ब्रेला की सेल्स में 25% की आई गिरावट
पिता की हत्या के आरोपी बरी फिर भी शिंदे गुट में क्यों शामिल हुए निंबालकर? शिंदे ने खुद बताई वजह
सूखा रहा मृग नक्षत्र, बारिश की कमी से अकोला में उड़द-मूंग की बुआई संकट में, किसान चिंतित
गोंदिया के 96 गांवों में बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधीश ने ग्रामीणों से की बातचीत
रेवती सुळे हिच्या लग्नात सदानंद सुळे आणि सुप्रिया सुळे यांचा डान्स… pic.twitter.com/iWmBkTXfMo — Ramraje Shinde (@ramraje_shinde) June 21, 2026
राजनीति और बिजनेस जगत का संगम
रेवती सुले ने नागपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और भाजपा नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ विवाह किया है। यह शादी 20 जून 2026 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई। इस हाई-प्रोफाइल शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता, वीआईपी मेहमान और बिजनेस टायकून शामिल हुए। सुप्रिया सुले ने खुद कई मेहमानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शादी का निमंत्रण दिया था।
यह भी पढ़ें: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल …
शाहरुख खान और पवार परिवार का डांस
इससे पहले प्री वेडिंग समारोह में न केवल सुप्रिया सुले, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी रंग जमाया। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार सोनी दे नखरे पर नाचते दिखे, वहीं युगेंद्र पवार ने सुबह होने ना दे गाने पर परफॉर्म किया। उत्सव की रौनक तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने रेवती के साथ कोई मिल गया गाने पर डांस किया। इस खास मौके पर रेवती के नाना और दिग्गज नेता शरद पवार भी व्हीलचेयर पर बैठकर आशीर्वाद देने पहुंचे थे। फिलहाल, राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक सुप्रिया सुले का यह डांसिंग अवतार जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।
