Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिक्षक के खाते से ऑनलाइन 96 हजार उड़ाए धाणमगांव रेलवे की घटना, साइबर सेल में की शिकायत

धाणमगांव में शिक्षक के खाते से 96 हजार उड़ाए गए, साइबर सेल में की गई शिकायत। जानें पूरी घटना की जानकारी।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 13, 2026 | 08:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Dhamangaon Railway: सायबर क्राइम द्वारा बैंकों के अकाउंट से पैसे छूमंतर करने की घटनाओं में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। कहीं पर लुभावनी योजनाओं से शिकार होते आम नागरिक तो कहीं अनजाने में पिन नंबर दिये जाने से बड़ी बड़ी रकमें सायबर क्राइम के शातिर उड़ा लेते हैं।

ऐसी ही एक घटना में शिक्षक अनूप अग्रवाल के बैंक अकाउंट से 96 हजार 555 रूपए उड़ा लेने की घटना उजागर हुई है। स्थानीय सेफला हाईस्कूल के टीचर अनूप ब्रिजमोहन अग्रवाल शनिवार 11 अप्रैल को रोजमर्रा की तरह में स्कूल में क्लास ले रहे थे और उनका मोबाइल उस वक्त स्कूल के लॉकर में था।

इस बीच सुबह 10.33 पर उनके अकाउंट से 96 हजार 555 रूपए विड्राल हो गये। यह बात रविवार सुबह जब वे अपने पुत्र जो पुणे में पढ़ता है, उसको 10 हजार रुपए ट्रांसफर करने गये तब मोबाइल ने निर्देशित किया कि आप 24 घंटे में केवल 1 लाख रूपए तक का ही व्यवहार कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर का विकास आखिर कब तक रुका रहेगा? 9 साल से नए डीपी का इंतजार

मुंबई में आम से खास लोगों के लिए म्हाडा के घरों की लॉटरी,  2,640 घरों के लिए अब तक 17 हजार से अधिक आवेदन

‘मराठी जरूरी’ व दस्तावेजों की जांच विवाद में अंडरवर्ल्ड की एंट्री, आरटीओ अधिकारी को बिश्नोई गैंग की धमकी !

पंढरपुर एसिड अटैक केस का चौंकाने वाला सच! युवती पर नहीं हुआ था हमला, बीमारी के तनाव में खुद रची खौफनाक साजिश

अब समय मर्यादा पूरी होने पर प्रयास करें तब अनूप अग्रवाल ने मोबाइल हिस्ट्री को खंगाला उन्हें पता चला कि यू पी आई द्वारा खाते से ऑनलाइन 96 हजार 555 रूपए उनके अकाउंट से निकाल लिए गए हैं। उन्होंने अविलंब सायबर सेल के 1930 पर इस घटना की शिकायत की।

सोमवार को स्थानीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से स्टेटमेंट निकालने पर उसमें पता चला दिलजीतसिंग नामक व्यक्ति के खाते में यह रकम गई है। उस रकम में से उसी वक्त एटीएम द्वारा लगभग 75 हजार रुपए निकाल लिये है।

स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने अनूप द्वारा कोई गलती करने की बात कहने पर अनूप अग्रवाल ने कहा कि वे नौ सीखिये नहीं अपितु एक शिक्षक है। इस तरह की सायबर क्राइम घटनाओं ने रोजाना इजाफा होने के बावजूद इनमे से एक भी शातिर के पकड़े न जाना यह सायबर सेल की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

Stole rs 96 000 online from teacher s account

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.