नींद में लगा पैर तो ले ली जान! सोलापुर के मीनाक्षी नगर में सनसनीखेज मर्डर; आरोपी गिरफ्तार
Solapur Murder News: सोलापुर में सोते समय पैर लगने के विवाद में सोमनाथ जलकोते ने महेश सावलतोते की पत्थर से हत्या की। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
- Written By: अनिल सिंह
Solapur Murder Case Meenakshi Nagar (फोटो क्रेडिट-X)
Solapur Murder Case Meenakshi Nagar: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं और बढ़ते अपराध ग्राफ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मीनाक्षी नगर इलाके में महज सोते समय पैर लग जाने जैसी मामूली बात पर एक युवक की पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
मृतक की पहचान महेश सावलतोते के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम सोमनाथ जलकोते बताया जा रहा है। एमआईडीसी (MIDC) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद की जड़: सोते समय हुई टक्कर
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात आधी रात के समय मीनाक्षी नगर स्थित एक तेलुगु स्कूल के पास हुई। महेश और सोमनाथ दोनों ही वहां एक खुली जगह में सो रहे थे। रात के अंधेरे में सोते समय अचानक सोमनाथ का पैर पास में सो रहे महेश से टकरा गया। नींद खराब होने से नाराज महेश ने इस पर विरोध जताया और सोमनाथ से जवाब मांगा।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
ये भी पढ़ें- मुंबई: 16 फीट ऊंची उठेगी लहर, बीएमसी का अलर्ट जारी, इस मानसून दिखेगा समुद्र का तांडव
पत्थर से किया जानलेवा हमला
मामूली सी बात से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आवेश में आकर आरोपी सोमनाथ ने पास ही पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और महेश के सिर पर दे मारा। हमला इतना भीषण था कि महेश मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी सोमनाथ जलकोते को वारदात के कुछ ही घंटों बाद हिरासत में ले लिया गया।
स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद से भारी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा अब जानलेवा साबित हो रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश थी या यह केवल क्षणिक आवेश का परिणाम था।
