सोलापुर में SRPF जवान ने की आत्महत्या, पत्नी की शिकायत पर छह लोगों पर मामला दर्ज
Solapur SRPF Soldier Suicide: सोलापुर में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली।
- Written By: आंचल लोखंडे
Abetment To Suicide Case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Crime News:सोलापुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एसआरपीएफ (SRPF) के एक जवान ने कथित रूप से मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम विलास सरजेराव शिंदे (उम्र 35 वर्ष) बताया जा रहा है। शिंदे ने सोलापुर के मुलेगांव स्थित बिरसा मुंडा नगर में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
इस मामले में शिंदे की पत्नी की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विलास शिंदे के मामा का आरोपी भीमाशंकर काले के साथ किसी पुराने मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जेल रोड पुलिस ने दो-तीन दिन पहले भीमाशंकर काले और भाग्यश्री काले को गिरफ्तार किया था।
विलास शिंदे बेहद आहत हो गए
बताया जा रहा है कि 12 मार्च की दोपहर, जब विलास शिंदे मुलेगांव स्थित अपने घर पर मौजूद थे, तब छह लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें गालियां दीं और धमकी दी कि अगर उनके खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला वापस नहीं लिया गया, तो वे उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर मार डालेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी से भड़के सिरफिरे आशिक ने नवविवाहित युवक की हत्या
रीलस्टार रोहिणी पाराध्ये आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़, पति पर प्रताड़ना का आरोप
ठाकरे गुट के 6 सांसद शिंदे खेमे में, सोलापुर में शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन, बागी सांसदों का किया श्राद्ध
सोलापुर दुर्घटना: 9 सालों से चल रहा सडक निर्माण, कंपनी के अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने विलास शिंदे को जूते से पीटना भी शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग यह घटना देख रहे थे, जिससे विलास शिंदे बेहद आहत हो गए और रोने लगे।
ये भी पढ़े: पुणे-हिंजवड़ी आईटी कॉरिडोर में ट्रैफिक समस्या दूर करने की तैयारी, फडणवीस का बड़ा आश्वासन
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद वे काफी उदास और मानसिक तनाव में आ गए, जिसके चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी पूनम विलास शिंदे ने इस संबंध में तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
