Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोलापुर में चोरों का दुस्साहस, पूरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए, संगम नगर में देर रात चोरी से हड़कंप

Solapur ATM Theft News: सोलापुर के संगम नगर इलाके में चोर पूरी SBI ATM मशीन उखाड़कर फरार हो गए। MIDC पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, जबकि बैंक प्रशासन कैश ऑडिट में जुटा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 16, 2026 | 03:06 PM

SBI ATM Robbery (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur Crime News: सोलापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में चोरों ने बेहद दुस्साहसिक तरीके से पूरी ATM मशीन ही चोरी कर ली। यह घटना घरकुल इलाके के संगम नगर स्थित State Bank of India (SBI) के ATM सेंटर में हुई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने मशीन से कैश निकालने की कोशिश करने के बजाय सीधे पूरी ATM मशीन को उखाड़ लिया और उसे एक वाहन में डालकर फरार हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर पूरी योजना बनाई थी। पिछले कुछ दिनों से सोलापुर शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अब सीधे बैंक के ATM को निशाना बनाए जाने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और नागरिकों में भय का माहौल है। साथ ही, रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही MIDC पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान SBI बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स

महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान

शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट

उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई

ये भी पढ़े: नागपुर में मनपा का बुलडोजर एक्शन, धंतोली, सीताबर्डी और महल में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

आरोपियों की तलाश शुरू

सुरक्षा के लिए ATM सेंटर में कुल तीन CCTV कैमरे लगाए गए थे, जिनमें दो अंदर और एक बाहर था। पुलिस ने सभी CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी हुई ATM मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी। बैंक प्रशासन कैश ऑडिट कर रहा है, जिसके बाद चोरी गई रकम का सही आंकड़ा सामने आएगा। इस मामले में MIDC पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Solapur sbi atm machine theft sangam nagar midc police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 03:06 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.